MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बिहार का ये है वो बाहुबली, जो चुनाव हारा तो विरोधी को बम से उड़वा दिया

बिहार का ये है वो बाहुबली, जो चुनाव हारा तो विरोधी को बम से उड़वा दिया

पटना (Bihar) । बिहार की राजनीति में हमेशा से ही बाहुबलियों का दबदबा रहा है। इनमें कई बाहुबली ऐसे थे, जिनसे जनता तो क्या नेता भी डरते थे, जिससे उनकी जीत पक्की हो जाती थी। इनमें से एक प्रभुनाथ सिंह  (Prabhunath Singh)भी हैं, जो इस समय आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बता दें कि वह जिस विधायक से हार गए थे उसी को चुनाव बाद बम से उड़वा दिए थे। इस बाहुबली के पहुंच का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कभी वह कभी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी बन जाते थे तो किसी समय में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के कैंप में नजर आते थे।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 25 2020, 11:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17


सीमेंट कारोबारी रह चुके प्रभुनाथ सिंह ने 1985 में सारण के मशरख विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीत हासिल कर राजनीति में इंट्री की। इसके पहले मशरक के तत्कालीन विधायक रामदेव सिंह काका की हत्या के बाद चर्चा में आए थे, क्योंकि हत्या का आरोप उनपर भी लगा था। हालांकि बाद में कोर्ट से वे बरी हो गए थे। (फाइल फोटो)
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27


1990 में प्रभुनाथ सिंह जनता दल के टिकट दोबारा विधायक चुने गए। लेकिन, 1995 में अपने ही शागिर्द अशोक सिंह के हाथों उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। बताते हैं कि बौखलाहट में वह बदला लेने की फिराक में लग गए।  (फाइल फोटो)
 

37


3 जुलाई 1995 को शाम 7.20 बजे पटना के आवास में विधायक अशोक सिंह की बम मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई दीनानाथ सिंह को आरोपी बनाया गया। वहीं, वारदात के बाद वह ने पटना की राजनीति छोड़कर दिल्ली का रुख किया और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। (फाइल फोटो)
 

47


1998 में प्रभुनाथ सिंह समता पार्टी के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। कांग्रेस के महाचंद्र प्रसाद सिंह को हराकर उन्होंने सीट पर कब्जा जमाया। इसके बाद 2004 में जदयू के टिकट पर जीत हासिल की। 2009 के लोकसभा चुनाव में राजद के उमाशंकर सिंह ने इन्हें हरा दिया। जिनका साल 2012 में का निधन हो गया और फिर उपचुनाव होने वाला था। (फाइल फोटो)

57


साल 2012 में प्रभुनाथ सिंह जेडीयू से अलग होकर आरजेडी में शामिल हो गए। 2013 में महाराजगंज लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी के टिकट पर प्रभुनाथ सिंह को जीत मिली। लेकिन, 2014 के चुनाव में प्रभुनाथ सिंह को फिर शिकस्त झेलनी पड़ी।(फाइल फोटो)
 

67

महाराजगंज के पूर्व सांसद ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बताया था कि कुल संपत्ति 3 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, 4 लाख रुपये की देनदारी है। प्रभुनाथ सिंह के शिक्षा की बात करें तो वे 12वीं पास हैं। इसी दौरान विधायक अशोक सिंह हत्याकांड मामले में प्रभुनाथ सिंह अपने भाइयों के समेत दोषी पाए गए और आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाई। उनपर  हत्या, अपहरण, धमकी देने, मारपीट करने समेत  35 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।(फाइल फोटो)

77

बता दें कि प्रभुनाथ सिंह के भाई केदारनाथ सिंह सारण की बनियापुर सीट से विधायक रह चुके हैं। बेटे रणधीर सिंह सारण की छपरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। जीजा गौतम सिंह मांझी सीट से तो समधी विनय सिंह सारण की सोनपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। एक बार फिर प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह, भतीजे सुधीर सिंह समेत परिवार से जुड़े कई लोग सारण जिलों की अलग-अलग सीटों से टिकट की दावेदारी में हैं।(फाइल फोटो)
 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar Floods: गंगा ने पार किया खतरे का निशान, डूबने लगे घर और सड़कें… बिहार के दियारा में जिंदगी बेहाल
Recommended image2
नेपाल की बाढ़ के साथ बिहार पहुंचीं अजीब मछलियां! सरकार ने खाने-खरीदने पर जारी की चेतावनी
Recommended image3
नेपाल की बाढ़ के साथ बिहार पहुंचीं अनजान मछलियां! सरकार ने कहा- भूलकर भी मत खाना
Recommended image4
गया से दरभंगा अब सिर्फ 3-4 घंटे! 198 KM का आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे बदलेगा बिहार की कनेक्टिविटी
Recommended image5
Bihar Rescue: नेपाल में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला, ट्रेन से महाराष्ट्र भेजा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved