- Home
- States
- Bihar
- किसान का बेटा ऐसे बना मशहूर एक्टर, कभी एक्टिंग की बात सुनकर पड़ोसियों ने भी उड़ाया था मजाक
किसान का बेटा ऐसे बना मशहूर एक्टर, कभी एक्टिंग की बात सुनकर पड़ोसियों ने भी उड़ाया था मजाक
पटना (Bihar) । एक्टर मनोज बाजपेयी (Aaker Manoj Bajpayee) बिहार के ही रहने वाले हैं। हाल ही में उनका पहला भोजपुरी रैप 'बंबई में का बा' रिलीज हुआ। इस गीत में पलायन का दर्द छलकता है। बता दें कि किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनोज ने जब एक्टिंग में अपना करियर बनाने की बात कही थी तब पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों ने भी उनका मजाक बनाया था। लेकिन, आज वो मशहूर एक्टर बन गए हैं।

मनोज बाजपेयी का घर पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के बेलवा गांव में है। इसके अलावा मुंबई में भी उनका घर है। मनोज ने चौथी क्लास तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की। बाद में उन्हें बेतिया में पढ़ने के लिए भेज दिया गया।
मनोज ने केआर हाईस्कूल से हाईस्कूल के बाद महारानी जानकी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। फिर, दिल्ली चले गए थे। जहां रामजस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स से 1989 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी।
एक इंटरव्यू में मनोज बाजपाई बताते हैं कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनके अभिनेता बनने के सपने में उनका साथ दिया और उन्हें कभी निराश नहीं किया। खास बात ये कि मनोज के पिता को उस जमाने में एक्टर मनोज कुमार बेहद पसंद थे, इसलिए उन्होंने बेटे का नाम मनोज रखा था।
मनोज स्ट्रगल के दिनों में मुंबई में इतने रम गए थे कि एक बार 3 साल के बाद बिहार अपने घर लौटे थे। बताते हैं कि जब वो घर लौटे थे तो उनकी मां खूब रोईं थीं। तब मनोज ने कहा था कि अब क्यों रो रही हो मैं आ गया हूं। तब से, मनोज अक्सर शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने गांव पहुंच जाते हैं। यहां वे बचपन के दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता मनोज बाजपेयी को पद्मश्री से 2019 में सम्मानित किया था। इसके पहले मनोज बाजपेयी को सन 2000 में फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार-आलोचक-शूल के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। साथ ही 1999 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार-आलोचक-सत्या के लिए भी नवाजे जा चुके हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।