MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • जयमाल के बाद बड़े जोश से सात फेरे लेने पहुंचा दूल्हा, उधर दुल्हन के कान में सहेलियों ने कुछ कहा और फिर...

जयमाल के बाद बड़े जोश से सात फेरे लेने पहुंचा दूल्हा, उधर दुल्हन के कान में सहेलियों ने कुछ कहा और फिर...

मधुबनी (Bihar) । शादी में जयमाल के बाद बाराती जनवास में गए। इधर सात फेरे लेने के लिए दूल्हा मंडप में आया। लेकिन, मौजूद महिलाएं उसे मंदबद्धि बताने लगी तो दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार दी। फिर क्या, शादी में हुए खर्च को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके चलते दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत 7 बारातियों को बंधक बना लिया। दो दिन बाद 1 जुलाई को पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची। इस दौरान लड़की पक्ष ने पुलिस पर पथराव भी किया। हालांकि पुलिस ने बारातियों को बंधक मुक्त कराया। साथ ही अलग-अलग आरोप में दुल्हन पक्ष पर दो केस दर्ज किया। यह मामला मधुबनी के बेनीपट्टी थाना इलाके में स्थित सोहरौल गांव की है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 02 2020, 02:30 PM IST| Updated : Jul 02 2020, 02:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15


29 जून को बेनीपट्टी प्रखंड के चतरा गांव निवासी जय प्रकाश साह की शादी सोहरैल गांव निवासी शिवचंद्र साह की पुत्री से होनी थी। लड़का पक्ष करीब 40 बारातियों के साथ सोहरौल गांव पहुंचा। स्वागत सत्कार के बाद वरमाला हुआ, फिर बारातियों को पूरे आवभगत के साथ नाश्ता भी कराया गया। (प्रतीकात्मक फोटो)

25


शादी के लिए जब दूल्हा और उनके परिजन मंडप पर पहुंचे तो लड़की पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे को मंदबुद्धि बताते हुए नापसंद कर दिया। इतने में दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

35


बारातियों ने जब विरोध जताया तो लड़का और लड़की पक्ष में जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने अभी तक के इंतजामों पर खर्च हुए करीब ढाई लाख रुपये लड़का पक्ष को चुकाने को कहा। इसी बीच, दोनों पक्ष में विवाद बढ़ जाने पर कुछ बाराती तो मौके से भागने में कामयाब रहे, लेकिन दूल्हा समेत 7 बारातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया।  (प्रतीकात्मक फोटो)

45


आखिरकार 2 दिन बाद लड़का पक्ष से मिली सूचना पर बेनीपट्टी थाने की पुलिस टीम बंधक बने दूल्हा और बारातियों को छुड़ाने के लिए सोहरौल गांव पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक महिला सिपाही जख्मी हो गई। पुलिस की टीम ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही बंधक बने बाराती और दूल्हे को मुक्त कराकर उनके गांव भेज दिया है।  

55


बेनीपट्टी थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने लड़की पक्ष पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व पुलिस पर हमला के आरोप में केस दर्ज किया गया है। साथ ही कुछ लोगों को बंधक बनाने के आरोप में भी लड़की पक्ष पर केस दर्ज की गई है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  (प्रतीकात्मक फोटो)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved