शादी का झांसा देकर प्रेमिका से बनाया संबंध, दोस्तों के लिए भी दिया दबाव, फिर..
औरंगाबाद (Bihar) । दोस्ती बढ़ी तो रिश्ता प्यार में बदल गया। प्यार को पंख लगें तो प्रेमी युगल सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। विश्वास इतना बढ़ा कि प्रेमी ने नाबालिक लड़की (प्रेमिका) को शादी का झांसा देकर सेक्स किया। इस दौरान उसका तीन बार गर्भपात भी कराया। बावजूद इसके उसने बच्चे को जन्म दिया तो अब दूसरे दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि दो दिन पहले भी दूसरे लड़के (दोस्तों) से संबंध बनाने का दबाव डाला, जिसपर लड़की ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि पीड़िता इसके बाद अपने बच्चे के साथ रांची के खेलगांव थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की दोस्ती 2016 में आरोपी से औरंगाबाद (बिहार) के कोकर निवासी प्रेम कुमार से हुई। (प्रतीकात्मक फोटो)
धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवाना चढ़ा तो वे शादी का प्लान बनाने लगे। (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक दिन अकेले पाकर आरोपी प्रेमी उसके घर में जबरदस्ती घुस गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया। (प्रतीकात्मक फोटो)
प्रेमी पर विश्वास करने के बाद लड़की उसके साथ बनाती रही। इस क्रम में वह तीन बार गर्भवती भी हुई। लेकिन, आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
शादी की बात करने पर वह उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज किया करता था। इसी बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब आरोपी उस पर यह दबाव बना रहा है कि वह दूसरे लड़के से भी संबंध बनाए, ताकि कुछ पैसे मिल जाए। इंकार करने पर वह उसे प्रताड़ित करता है। (प्रतीकात्मक फोटो)
शुक्रवार की शाम को भी संबंध बनाने से इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ खेलगांव थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (प्रतीकात्मक फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।