एक समय अंबानी से भी ज्यादा अमीर थे ये बुजुर्ग बिजनेसमैन
2017 में फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी भारत के अमीरों की सूची में रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ने वाले बिहार के बिजनेसमैन संप्रदा सिंह का 94 वर्ष की आयु में शनिवार सुबह मुंबई के लीलावती हास्पिटल में निधन हो गया।
13

पटना. बिहार के जाने-माने बिजनेसमैन 'एल्केम ग्रुप ऑफ कंपनी' के मालिक संप्रदा सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। 2017 में फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी भारत के अमीरों की सूची में संप्रदा सिंह रिलायंस ग्रुप के अनिल अंबानी से भी आगे निकल गए थे। उन्हें 43वां जबकि अनिल अंबानी को 45वां स्थान मिला था। फोर्ब्स की ‘द वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट-2018’में भी संप्रदा सिंह 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 1,867वें पायदान पर रहे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
एक छोटे से गांव से निकलकर पाया बड़ा मुकाम: संप्रदा बाबू का जन्म 1925 में बिहार के जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के ओकरी गांव में हुआ था। पटना विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई करने वाले संप्रदा सिंह एक किसान बनना चाहते थे। दरअसल, उनके पिता के पास करीब 25 बीघा जमीन थी। संप्रदा सिंह उस पर सब्जियां उगाना चाहते थे। लेकिन जब वे हायर एजुकेशन के बाद गांव लौटे, तो लोगों ने ताने मारे। इसके बाद संप्रदा सिंह मुंबई चले गए।
33
ऐसे की शुरुआत: संप्रदा सिंह ने साल 1953 में पटना में रिटेल केमिस्ट की एक छोटी-सी शॉप खोली थी। इसके साथ ही वे हॉस्पिटल्स में दवाएं सप्लाई करने लगे। संप्रदा सिंह ने 1960 पटना में मगध फार्मा के बैनर तले फार्मा डिस्ट्रीब्यूशन का काम शुरू किया। हालांकि उनका मन नहीं माना, तो वे एक लाख रुपए की पूंजी लेकर मुंबई चले गए। मुंबई में उन्होंने अल्केम लैबोरोटरीज नाम की दवा कंपनी बनाई। संप्रदा सिंह 8 अगस्त, 1973 से ही अल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos