MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बाढ़ ने नर्क बना दी जिंदगी, मदद के लिए आगे आए विराट और अनुष्का, ट्वीट कर कही ये बात

बाढ़ ने नर्क बना दी जिंदगी, मदद के लिए आगे आए विराट और अनुष्का, ट्वीट कर कही ये बात

पटना (Bihar) । बिहार में बाढ़ का कहर बढ़त ही जा रहा है। आज बाढ़ से दो नए जिले सीवान और मधुबनी भी प्रभावित हो गए हैं। इस तरह अब राज्य के 14 जिलों के 108 प्रखंडों की 972 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हो गई हैं। इससे 40 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रडु ने यह जानकारी दी। दूसरी ओर बाढ़ के कारण जीवन नर्क बन गया है। भूख और प्यास से बेहाल 50 हजार के अधिक लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर है। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर बिहार और असम में बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और अनुष्का तीन ऐसे ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट कर रहे हैं, जो बाढ़-पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। बिहार और असम में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर भी हो चुके हैं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 30 2020, 05:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


विराट कोहली ने ट्विटर पर एक मैसेज में लिखा, 'हमारा देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से भी जूझ रहे हैं, इससे कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम बिहार और असम के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। 
 

26


विराट कोहली ने ट्टीट में लिखा है कि मैं और अनुष्का ने प्लेज लिया है कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, इन तीन ऑर्गेनाइजेशन की मदद करते हुए, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम कर रहे हैं। अगर आपको भी सही लगे तो आप भी इन ऑर्गेनाइजेशन्स के जरिए इन राज्यों के लोगों की मदद कर सकते हैं।
 

36


विराट कोहली ने इस मैसेज के साथ उन तीन ऑर्गेनाइजेशन्स का नाम भी बताया है, उनमें से एक 'रैपिड रिस्पॉन्स' है, दूसरा 'एक्शन एड इंडिया' और तीसरा 'गूंज' है। विराट और अनुष्का इससे पहले कोविड-19 महामारी को लेकर भी डोनेशन कर चुके हैं। 
 

46


बताते चले कि आज बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली नगर निकाय के 21 वार्डों व प्रखंड के 55 गांवों में गंडक तबाही मचा रही है। इन गांवों के 50 हजार से अधिक लोग अपने घरों  को छोड़कर बांध या सड़कों के किनारे शरण लिए हुए हैं। ये सभी भय, भूख व प्यास की त्रासदी झेल रहे हैं। उनके लिए बारिश भी आफत बन कर बरस रही है। लेकिन ,प्रशासनिक मदद नाकाफी साबित हो रही है।

56


आज जन अधिकार पार्टी के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वह जिस ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने जा रहे थे वह पलटने लगा। समय रहते ड्राइवर ने ट्रैक्टर को रोक दिया और उस पर सवार पप्पू यादव व अन्य लोग उतर गए। हालांकि बाद में ट्रैक्टर बाहर आने के बाद पुनः सवार होकर बाढ़ पीड़ितों के बीच गए। 
 

66


सीतामढ़ी के परिहार में तटबंध टूटे गया, जिसके कारण कई गांवों में पानी ही पानी हो गया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved