MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • ये हैं IPS शिवदीप लांडे, महाराष्ट्र सरकार ने ATS में दी बड़ी जिम्मेदारी; संघर्षों के बाद बने थे अफसर

ये हैं IPS शिवदीप लांडे, महाराष्ट्र सरकार ने ATS में दी बड़ी जिम्मेदारी; संघर्षों के बाद बने थे अफसर

पटना (Bihar) । आईपीएस ऑफिसर शिवदीप वामन राव लांडे (Shivdeep Vaman Rao Lande) को महाराष्ट्र सरकार में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (Anti Terrorist Squad ) का डीआईजी बनाया है। बिहार कैडर से 2006 बैच के इस आईपीएस ऑफिसर ने संघर्ष करते हुए स्कॉलरशिप की मदद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास की थी। वह पटना सिटी एसपी (Patna City SP) की तैनाती के दौरान अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से पूरे देश में मशहूर हो गए थे। बता दें कि इस समय वह हैदराबाद (Hyderabad) में एक महीने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। खबर है कि नौ अक्टूबर को ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह नए पद पर योगदान देंगे।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 18 2020, 01:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18


शिवदीप वामनराव लांडे का जन्म महाराष्ट्र के अकोला जिले के परसा गांव में हुआ था। इनके पिता एक गरीब किसान थे। दो भाइयों में बड़े हैं। बताते हैं कि उनकी परवरिश बेहद मुश्किल हालातों में हुई थी। परिवार की आर्थिक हालत तो खराब थी ही कोई पढ़ा लिखा न होने से उन्हें रास्ता दिखाने वाले लोग भी नहीं थे। (ट्विटर)

28

शिवदीप पढ़ने में बहुत तेज थे। स्कॉलरशिप की मदद से शिववदीप लांडे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई में रहकर यूपीएससी की तैयारी की, जिसके बाद उनका यूपीएससी में चयन हुआ था। वह बिहार कैडर के आईपीएस चुने गए थे।(ट्विटर)

38


शिवदीप लांडे को (आईपीएस) के परीवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में नक्सल प्रभावित जिले मुंगेर से 2010 में कैरियर की शुरुआत की थी। वह मुंगेर में ही अपर पुलिस अधीक्षक बने थे। इसके बाद पटना के सिटी एसपी के रूप में उन्होंने राजधानी क्षेत्र में काम किया था।(ट्विटर)

48


शिवदीप वामन राव लांडे जब नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में एसपी के पद पर तैनात थे तब उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाया था।  इस दौरान करोड़ों का मादक पदार्थ पकड़कर एक रिकॉर्ड भी बनाया था।(ट्विटर)

58

शिवदीप लांडे को राजधानी पटना का एसपी बनाया गया था। अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से शिवदीप पूरे देश में मशहूर हो गए थे। हालांकि नवंबर 2011 में उनका तबादला अररिया एसपी के रूप में कर दिया था। जिसका लोगों ने काफी विरोध किया था।(ट्विटर)
 

68


युवाओं और छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। युवाओं में विशेष लोकप्रिय लांडे के प्रशंसकों ने उनके नाम पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अकाउंट खोल रखा है। फेसबुक पर उनके हजारों फॉलोवर हैं।(ट्विटर)

78

शिवदीप अक्सर मुंबई अपने फ्रेंड्स से मिलने आते थे। उनके कामो की चर्चा बिहार समेत पूरे महाराष्ट्र में हो रही थी। एक फ्रेंड के घर पर आयोजित पार्टी में शिवदीप और ममता की पहली मुलाकात हुई। यह मुलाकात आगे चलकर पहले प्यार और फिर शादी में बदल गई। दोनों का बचपन भी साधारण रहा। पत्नी के पिता शिवतारे ने कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़ने के बाद तरक्की की। बाद में वे नेता व मंत्री बने। ममता की स्कूलिंग मुंबई में हुई है।

88


बताया जाता है कि शिवदीप लांडे अपनी ड्यूटी पर जितना सख्त नजर आते हैं, वह उतने ही विनम्र हैं। वह अपनी सैलरी का 60 फीसदी हिस्सा एनजीओ को दान कर देते हैं। इसके अलावा कई सामाजिक कार्यों में भी वह सहयोग करते हैं। उन्होंने कई गरीब लड़कियों की सामूहिक शादी भी करवाई है। लड़कियों की सुरक्षा के लिए काम किया है।(ट्विटर)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Recommended image2
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
Recommended image3
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम
Recommended image4
Weather Warning : इंदौर-जयपुर पटना और लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, 48 घंटे कहां खतरनाक
Recommended image5
Patna Weather Update: गणतंत्र दिवस पर पटना का मौसम कैसा रहेगा? जानिए ठंड और कोहरे का पूरा हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved