बिहार की बेटी शिवांगी ने रचा इतिहास, बनने जा रहीं इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट
पटना. (बिहार). भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर देश को गर्व महसूस करवा रही हैं। वह फिर चाहे राजनीति हो, खेल हो या सेना हर मोर्चे पर वह अपने आप को साबित कर रही हैं। ऐसी ही एक बिहार की बेटी हैं शिवांगी स्वरूप जो देश की पहली महिला पायलट बनकर एक इतिहास रचने जा रही हैं।
15

शिवांगी ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और फिक्स्ड-विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
बता दें कि शिवांगी ऐसी देश की पहली नौसेना पायलट होंगी। वह फिलहाल वे कोच्चि में अपनी ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें अगले महीने 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में बैज लगाया जाएगा।
35
शिवांगी को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नेवी में शामिल किया था।
45
शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने बाद इंजीनियरिंग की।
55
एमटेक में दाखिले के बाद एसएसबी की परीक्षा के जरिए नेवी में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुईं। ट्रेनिंग के बाद पहली महिला पायलट के लिए चयन किया गया।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos