- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जितना Brahmastra ने 3 दिन में कमाया, उतना आलिया भट्ट की ये 10 फिल्में लाइफटाइम में नहीं कमा पाई
जितना Brahmastra ने 3 दिन में कमाया, उतना आलिया भट्ट की ये 10 फिल्में लाइफटाइम में नहीं कमा पाई
एंटरटेनमेंट डेस्क. ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) सिनेमाघरों में धमाका कर रही है। फिल्म रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं, फिल्म की लीड स्टारकास्ट रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी फिल्म की सक्सेस से काफी खुश है। ये पहली फिल्म में जिसमें दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। वहीं, बात आलिया की करें तो ब्रह्मास्त्र उनके करियर की सबसे बड़ी ओपकनिंग फिल्म साबित हुई है। आलिया के 10 साल के करियर में उनकी ऐसी कोई भी फिल्म नहीं है, जिसने ओपनिंग वीकेंड पर इतना बड़ा बिजनेस किया हो। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र ने ओपकमिंग वीकेंड पर करीब 122 करोड़ रुपए की कमाई की। आपको बता दें कि उनकी कुछ फिल्में तो ऐसी भी है, जिन्होंने लाइफ टाइम में इतना बिजनेस नहीं किया, जितना ब्रह्मास्त्र ने महज 3 दिन में कर लिया। नीचे पढ़ें आलिया भट्ट के करियर ग्राफ के बारे में और कितनी फिल्में रही हिट और कितनी फ्लॉप...

आलिया भट्ट ने अपने करियर में करीब 18 फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादा फिल्में हिट रही। 18 में से उन्होंने महज 5 फिल्में फ्लॉप दी। इनमें में कलंक, शानदार, सड़क 2, डार्लिंग्स और हाईवे फ्लॉप रही।
2019 में आई उनकी मल्टी स्टारर फिल्म कलंक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए रहा, जो कि ब्रह्मास्त्र के पहले वीकेंड की कमाई से कम है। फिल्म सुपर प्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे।
2017 में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 116.68 करोड़ रुपए रहा। फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन लीड रोल में थे।
2016 में आई आलिया की फिल्म डियर जिंदगी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 68.16 करोड़ रहा। शाहरुख खान के साथ वाली यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब का लाइफ टाइम कलेक्शन ब्रह्मास्त्र के वीकेंड कलेक्शन का आधा है, यानी ब्रह्मास्त्र ने जहां वीकेंड पर 122 करोड़ रुपए कमाए वहीं, उड़ता पंजाब ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरऑल 60.33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
आलिया भट्ट की 2016 में आई फिल्म कपूर एंड सन्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 73.29 करोड़ रहा। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान लीड रोल में थे।
2015 में आई आलिया भट्ट की फिल्म शानदार का हाल तो और भी बुरा रहा। फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन ब्रह्मास्त्र के पहले वीकेंड कलेक्शन का आधा भी नहीं है। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43.13 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
आलिया भट्ट की फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76.81 करोड़ रहा, जो कि ब्रह्मास्त्र के पहले वीकेंड के कलेक्शन से काफी पीछे हैं। फिल्म में वरुण धवन लीड स्टार थे।
2 स्टेट्स ने बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपए का बिजनसे किया था। 2014 में आई इस फिल्म का कलेक्शन भी ब्रहास्त्र के पहले वीकेंड की कमाई से कम है। फिल्म में अर्जुन कपूर, आलिया के साथ थे।
आलिया भट्ट की फ्लॉप फिल्म हाईवे के हालात बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरे रहे। फिल्म महज 30.61 करोड़ रुपए ही कमा पाई, जो कि ब्रह्मास्त्र के पहले वीकेंड की कमाई के आधे से भी आधा है।
आलिया भट्ट ने करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। फिल्म हिट साबित हुई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ रुपए रहा, जो कि ब्रह्मास्त्र के पहले वीकेंड कलेक्शन से काफी कम है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा-वरुण धवन लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें
18 दिन में इतने किलो वजन कम कर Bigg Boss की Ex कंटेस्टेंट ने दिखाया SEXY फिगर, लोग बोले- आग लगा दी
जिम वियर में मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट की पतली कमर, PHOTOS क्लिक करने हर किसी का मोबाइल हुआ ऑन
Brahmastra ने बॉलीवुड का बंटाधार होने से बचाया, अब दांव पर अक्षय-ऋतिक-सैफ, खेलना होगा मास्टर स्ट्रोक
SEX है अनिल कपूर के जवां दिखने का राज, Koffee With Karan में हुआ खुलासा, सुनते ही उछल पड़े ये दोनों
KGF 2 को पछाड़ने में निकला Brahmastra का दम, ऋतिक-सलमान से भी दौड़ में आगे नहीं निकले रणबीर कपूर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।