- Home
- Entertainment
- Bollywood
- एमएस धोनी बनने सुशांत सिंह ने 'कैप्टन कूल' से पूछे थे इतने सवाल, इस किरदार के लिए की थी कड़ी मेहनत
एमएस धोनी बनने सुशांत सिंह ने 'कैप्टन कूल' से पूछे थे इतने सवाल, इस किरदार के लिए की थी कड़ी मेहनत
बॉलीवुड डेस्क : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज भले ही हम सब के बीच न हो, पर अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए वो फैंस के दिलों पर हमेशा राज करते रहेंगे। उनकी शानदार फिल्मों में से ही एक है एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (MS Dhoni: The Untold Story)। 30 सिंतबर 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म को आज 4 साल हो गए है। वैसे तो इस पूरी फिल्म में इंडियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान रहें एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की स्टोरी दिखाई गई हैं पर सुशांत की जबरदस्त एक्टिंग ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। फिल्म में सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था जिसकी काफी तारीफ हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही। आइए आज आपको बताते हैं एमएस धोनी फिल्म की अनटोल्ड स्टोरी।

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बेस्ट फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को रिलीज हुए आज चार साल हो गए हैं। इंडियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान रहें एमएस धोनी पर बनी ये फिल्म 30 सितंबर साल 2016 को रिलीज हुई थी।
इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। वहीं, मेन लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसके साथ ही दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी, अनुपम खेर सहित कई स्टार ने शानदार भूमिका निभाई थी।
30 सिंतबर 2020 को फिल्म की चौथी एनिवर्सरी पर फिल्म का पूरा कास्ट और क्रू सुशांत को याद कर रहा है। सुशांत इस फिल्म के चार साल पूरे होने का जश्व मनाने के लिए फैन्स के बीच नहीं हैं। सुशांत को याद करते हुए उनके फैन्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
बता दें कि सुशांत ने इस फिल्म के लिए बेहिसाब मेहनत की थी। अपने लुक से लेकर धोनी की तरह क्रिकेट खेलने के अंदाज को उन्होंने बखूबी कॉपी किया था। उनकी मेहनत की वजह से ही ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।
इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने करीब 2 साल की तैयारी और क्रिकेट प्रैक्टिस की थी। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में माना जाता है।
इस फिल्म के दौरान सुशांत ने धोनी से पूछने के लिए 250 सवालों का एक सेट भी तैयार किया था। जिसमें धोनी के खेल से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में प्रश्न थे। इसी लिस्ट के माध्यम से सुशांत धोनी को पूरी तरह समझना चाहते थे।
सुशांत सिंह राजपूत के सवालों को देख एमएस धोनी ने भी मजाकियां अंदाज में कहा था कि ये बहुत सवाल पूछते हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान धोनी अपने खेल में काफी व्यस्त थे, इसलिए वह 1 साल में से सिर्फ 3 बार फिल्म के क्रू से मिले थे।
मूवी की मेकिंग से लेकर प्रमोशन तक धोनी और सुशांत कई बार साथ नजर आए। कहा जाता हैं कि दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी।
सिर्फ एमएस धोनी ही नहीं सुशांत ने छिछोरे, काय पो छे, दिल बेचारा जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया था। आज भले ही सुशांत सिंह राजपूत हम सबके बीच न हो पर उनकी फिल्मों और शानदार परफॉमेंस के जरिए वह हमेशा हम सबके दिलों में रहेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।