- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बालों में हेयरबैंड और चेहरे पर मास्क लगाए यहां नजर आए अभिषेक बच्चन, कैमरा देखते ही किया रिएक्ट
बालों में हेयरबैंड और चेहरे पर मास्क लगाए यहां नजर आए अभिषेक बच्चन, कैमरा देखते ही किया रिएक्ट
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर दहशत फैली हुई है। अभी भी कई लोग इस वायरस की चपेट में हैं और रोज कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। यहां भी कई लोग रोज मौत की नींद सो रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन हटा दिया लेकिन आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स अभी भी कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसी बीच कुछ सेलेब्स हाल ही में मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।

अभिषेक बच्चन भी काम पर लौट आए है। उन्हें डबिंग स्टूडियो के बार देखा गया। इस दौरान उन्होंने बालों में हेयरबैंड और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। यलो जैकेट में जीन्स में दिखे अभिषेक के फोटो जैसे ही कैमरामैन ने क्लिक करने शुरू किए उन्होंने तुरंत हाथ से इशारा कर फोटो लेने से मना किया।
एकता कपूर लॉकडाउन के बाद अनलॉक होते ही भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंची। उन्होंने भी चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बॉडीगार्ड्स के साथ नजर आई एकता के चेहरे पर गुस्सा भी दिखा।
टाइगर श्रॉफ भी व्हाइट जैकेट पहने स्पॉट हुए।
तापसी पन्नू डेंटिस्ट क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई।
नोरा फतेही मेडिकल स्टोर के बाहर देखी गई।
जॉन अब्राहिम डायरेक्टर मिलाप जवेरी के साथ अगली फिल्म का डिस्कशन करते नजर आए।
अर्जुन रामपाल भी अनलॉक होते ही घर से बाहर निकले।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।