- Home
- Entertainment
- Bollywood
- एक्शन फिल्में करेंगी साल 2023 का वेलकम, पठान, तेहरान, कुत्ते सहित 6 फिल्में होंगी रिलीज़
एक्शन फिल्में करेंगी साल 2023 का वेलकम, पठान, तेहरान, कुत्ते सहित 6 फिल्में होंगी रिलीज़
एंटरटेनमेंट डेस्क, 2023 Jan Upcoming Movies : साल 2023 का आगाज़ हो चुका है । इसके साथ नई उमंग, नई इंस्पिरेशन, नए कमिटमेंट का महीना भी शुरु हो गया है। वहीं जनवरी मंथ में बॉलीवुड की क्या तैयारी है, ये सवाल भी फिल्मी फैंस के ज़ेहन में घूम रहा है। वैसे साल 2022 में साउथ की एक्शन फिल्मों ने जमकर कमाई करते हुए पूरे देश के दर्शकों का दिल जीता था। वहीं अब इसी राह पर भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी चल पड़ी है। जनवरी 2023 में तकरीबन 6 एक्शन फिल्में रिलीज़ होने जा रहीं हैं, देखें डिटेल...

बीते साल साउथ इंडस्ट्री की KGF, RRR, पुष्पा, विक्रम जैसी कई फिल्मों ने जमकर कमाई की थी। वहीं बॉलीवुड भी एक्शन मूवी का मुरीद बनता नज़र आ रहा है। साल के पहले ही महीने में 6 फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं,जिसमें ज्यादातर एक्शन बेस्ड फिल्में हैं।
इस साल 13 जनवरी को अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज होने जा रही है। ये एक एक्शन मूवी है। इसके ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
13 जनवरी को अंशुमान झा और रिद्धि डोगरा स्टारर एक्शन थ्रिलर 'लकड़बग्घा' रिलीज़ होगी। टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा इस मूवी में CBI ऑफीसर का किरदरा निभा रही हैं।
इसके अगले सप्ताह यानि 20 जनवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म Mission Majnu रिलीज़ होगी ।
मिशन मजनू का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है। ये मूवी सच्ची घटना पर बेस्ड है, जो पकिस्तान में भारत के खुफियाए जेंसी रॉ मिशन के बारे में है।
25 जनवरी का फिल्मी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। इस दिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अवेटिड मूवी पठान रिलीज़ होगी। इसके दो गाने पहले ही रिलीज़ हो चुके हैं। बेशरम रंग गाने को विवाद के बावजूद बहुत पसंद किया गया है।
वहीं झूमे जो गाना भी दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इस मूवी से बॉलीवुड को भी बहुत उम्मीदे हैं। इस मूवी से लगभग चार साल बाद किंग खान सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं।
वहीं पठान की रिलीज़ के एक दिन बाद 26 जनवरी को गांधी गोडसे- एक युध्द ( Gandhi Godse - Ek Yudh ) और जॉन अब्राहम की फिल्म तेहरान ( Tehran ) रिलीज होगी। 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी तकरीबन 9 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। दिसंबर 2022 में इस मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ था। दो विचारधाराओं की लड़ाई इस मूवी में देखने को मिलेगी।
जॉन अब्राहम की फिल्म तेहरान भी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज़ होने जा रही है। एक्शन थ्रिलर फिल्म सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।
ये भी पढ़ें -
तुनिशा सुसाइड केस:क्या ये Love Jihad था, TV शो में लड़कियों के अपोजिट बड़ी उम्र के लड़के क्यों कास्ट
छवि मित्तल ने दिखाए ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशान, बिकिनी में
2023 में BOX OFFICE पर भिड़ेगी 2 फिल्में, 250 Cr की इस मूवी से होगी FLOP रणवीर सिंह की टक्कर
सामने आई 250 करोड़ रुपए में बनी 'PS-2' की रिलीज डेट, मेकर्स ने शानदार टीजर के साथ किया ये एलान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।