- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बचपन में हूबहू तैमूर की तरह दिखते थे ऋषि कपूर, शरारती एक्टर के नाक पर रहता था गुस्सा, देखें अनदेखी तस्वीरें
बचपन में हूबहू तैमूर की तरह दिखते थे ऋषि कपूर, शरारती एक्टर के नाक पर रहता था गुस्सा, देखें अनदेखी तस्वीरें
बॉलीवुड डेस्क: पूरा देश अभी इरफान खान के मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाया कि अब ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र निधन हो गया है। 29 अप्रैल को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जिसके बाद आज 30 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है। उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसके बाद उन्हें बुधवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। गुरुवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांसें ली। अभिनेता ऋषि कपूर अभी जितने गंभीर हो गए थे, बचपन में उतने ही शरारती थे। उनकी नटखट हरकतों के किस्से काफी मशहूर है। ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीरें देख आपको तैमूर की याद आ जाएगी। दोनों का चेहरा काफी हद तक मिलता है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं इस बेहतरीन कलाकार के बचपन की कुछ तस्वीरें...

4 सितंबर 1952 को जन्में ऋषि कपूर बेहतरीन एक्टर थे। उनके खानदान के खून में ही एक्टिंग घुली थी। पिता राज कपूर और दादा पृथ्वीराज की ही तरह ऋषि कपूर भी अमेज़िंग एक्टर थे।
बात अगर ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीरों की करें, तो उनका चेहरा तैमूर से काफी मिलता था। परिवार वालों की मानें, तो दोनों की कई आदतें भी बिलकुल एक जैसी हैं।
बचपन में ऋषि कपूर भी भीड़ देखकर परेशान हो जाते थे। वैसा ही कुछ तैमूर के साथ भी है।
बचपन में ऋषि कपूर का नाम चिंटू था। साथ ही वो काफी शरारती भी थे।
2019 में खुद ऋषि कपूर ने ये तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपने भाइयों के साथ नजर आए। तस्वीर की सबसे मजेदार बात ये है कि इसमें ऋषि कपूर कोल्ड ड्रिंक के लिए लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। किनारे बैठा जो बच्चा चुपचाप कोल्ड्रिंक पीता नजर आ रहा है, वो अनिल कपूर है।
गायिका लता मंगेशकर के गोद में मासूम ऋषि कपूर। इस तस्वीर को ऋषि कपूर ने बेशकीमती बताते हुए ट्विटर पर साझा किया था।
फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का रोल निभाया था ,इसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
लेकिन आपको बात दें कि ये उनका पहला ऑन स्क्रीन अपीयरेंस नहीं था। उन्होंने इससे पहले श्री 420 में मशहूर गाना, प्यार हुआ इकरार हुआ में गेस्ट अपीयरेंस दिया था।
उनके बचपन की कई तस्वीरें उन्होंने खुद या उनकी बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अब बस इस मशहूर अभिनेता की यादें शेष रह गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।