- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बिना कुछ कहे ही लोगों के निशाने पर आई स्वरा भास्कर, 'रामायण' देख एक्ट्रेस को कहा कलयुग की मंथरा
बिना कुछ कहे ही लोगों के निशाने पर आई स्वरा भास्कर, 'रामायण' देख एक्ट्रेस को कहा कलयुग की मंथरा
मुंबई. कोरोना वायरस के कहर के चलते देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। इन 21 दिनों में कोरोना वायरस पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। वहीं इसी बीच सरकार भी लोगों को घर में ही रहने की सलाह दे रही है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लोगों की डिमांड पर 90 के दशक की 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण भी टीवी पर शुरू किया गया है। लेकिन 'रामायण' के प्रसारण एक एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ये एक्ट्रेस है स्वरा भास्कर।
15

यूं तो स्वरा भास्कर अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। लेकिन इस बार स्वरा रामायण के प्रसारण की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। ट्रोलर्स ने स्वरा पर निशाना साधा और उनकी तुलना रामायण के एक किरदार सेयानी मंथरा से कर डाली।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वरा की तुलना की है 'मंथरा' से। मंगलवार सुबह से ही ट्विटर पर 'रामायण' के दो मशहूर महिला किरदार रानी कैकेई और उनकी नौकरानी मंथरा ट्रेंड कर रही थीं। जिसके बाद लोगों ने स्वरा की तुलना मंथरा से करना शुरू कर दी। यहां तक कि लोगों ने स्वरा को कलयुग की मंथरा तक बता दिया।
35
ये कोई पहली बार नहीं है जब स्वरा को ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले भी स्वरा की बार ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन ये पहली बार होगा जब वो बिना किसी बयान के ट्रोल हो रही हैं।
45
कई यूजर्स ने कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया- है भी लगना क्या है। एक ने लिखा- इसकी आदतें मंथरा वाली है। एक अन्य ने कमेंट किया- वो तो बाद में सुधर गई थी, ये कलयुग वाली नहीं सुधरेंगी। एक बोला- मंथरा वाला काम है इसका।
55
लोगों द्वारा स्वरा भास्कर को कलयुग की मंथरा कहे जाने पर एक्ट्रेस काफी परेशान है। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से कहा कि वे उन्हें मंथरा न कहे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos