- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS:सास के अंतिम संस्कार में पहुंचीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल, बेटी नितारा ने भी नम आंखों से दादी को दी विदाई
PHOTOS:सास के अंतिम संस्कार में पहुंचीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल, बेटी नितारा ने भी नम आंखों से दादी को दी विदाई
मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का बुधवार सुबह 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए दी। अक्षय की मां का अंतिम संस्कार बुधवार को ही किया गया। इस दौरान ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भी बेटी नितारा कुमार (Nitara Kumar) के साथ पहुंचीं। दादी को खोने के बाद नितारा की आंखों में मायूसी साफ झलक रही थी।

दादी अरुणा भाटिया के अंतिम दर्शन करने पहुंची अक्षय कुमार की बेटी नितारा कुमार। इस दौरान ट्विंकल के चेहरे पर सास को खोने का दर्द साफ दिख रहा था।
सिर से मां का साया उठने के बाद बेहद भावुक दिखे अक्षय कुमार। इस दौरान उनकी सास डिंपल कपाड़िया भी आईं नजर।
नानी के साथ एक ही कार से पहुंचीं अक्षय कुमार की बेटी नितारा कुमार। इस दौरान मुंबई में हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी। दूसरी ओर वो एंबुलेंस जिसमें अरुणा भाटिया का पार्थिव शरीर रखा गया।
सास के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं ट्विंकल खन्ना। इस दौरान उनकी बेटी नितारा कुमार ने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था।
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं नोरा फतेही। इस दौरान नोरा ने चेहरे को ब्लैक मास्क से कवर कर रखा था।
इसी एंबुलेंस में अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट तक पहुंचाया गया। बता दें कि उनका 77 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।