- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अमिताभ बच्चन से अक्षय कुमार तक, जब इन किरदारों के लिए बदला सेलेब्स ने लुक, पहचानना हुआ मुश्किल
अमिताभ बच्चन से अक्षय कुमार तक, जब इन किरदारों के लिए बदला सेलेब्स ने लुक, पहचानना हुआ मुश्किल
मुंबई. कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है। हर कोई इस महामारी की वजह से डरा-सहमा है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब ढील दी गई है। आमजनों की तरह कम ही सेलेब्स घर से बाहर निकल रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से पिछले ढाई महीने में कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। आगे भी फिल्में कब तक रिलीज होगी ये कहना मुश्किल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब मेकर्स फिल्म्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म (ओवर-द-टॉप) पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि 12 जून को अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो- सिताबो डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन एकदम डिफरेंट लुक में नजर आएंगे। उनके लुक में इस तरह से बदलाव किया गया है कि उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल है। वे फिल्म में मिर्जा शेख का किरदार निभा रहे है। मोटी नाक, बड़ी फ्रेम का चश्मा, सफेद लंबी दाढ़ी और गोल टोपी वाले लुक में दिखेंगे। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके लुक को फिल्मों में पूरी तरह से बदल दिया गया और उन्हें पहचान पाना मुश्किल हुआ। आज आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स की चेंज लुक की फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना था। इसमें उनके बड़े-बड़े दांत, बड़े कान, लंबे पंख देखने को मिले थे।
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' में एक एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाया था। इस लुक में दीपिका को पहचान पाना मुश्किल हुआ था। उनके चेहरे पर जलने के निशान दिखे थे।
फिल्म 'दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्रा मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म से जब अनुपम का लुक सामने आया था तो सभी चौंक गए थे। क्योंकि सामने आए लुक में अनुपम हूबहू मनमोहन सिंह की कॉपी लग रहे थे।
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' में तो उनका लुक इतना अलग था कि इसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल था। फिल्म में उन्होंने 12 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। इसमें अमिताभ का सिर गंजा और साइज में बड़ा दिखाया था।
फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार ने 324 साल के शख्स का किरदार निभाया था। इस लुक में चेहरे पर ढेर सारी झर्रियां, बड़े-बड़े कान, गंजा सिर दिखा था। जब फिल्म से जुड़ा उनका लुक सामने आया था तो देखकर सभी हैरान हो गए थे।
फिल्म 'पीएम मोदी' में विवेक ओबेरॉय ने मोदी का किरदार निभाया था। इसमें भी उनके लुक को पहचान पाना मुश्किल हुआ था। फिल्म में वे मोटी नाक, सफेद बाल नजर आए थे।
फिल्म 'चाची 420' में कमल हासन ने एक बूढ़ी महिला का रोल प्ले किया। जब फिल्म से उनका लुक सामने आया था तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। सफेद बाल, माथे पर बड़ी सी बिंदी, मोटी फ्रेम का चश्मा, गले में मंगलसूत्र में वे नजर आए थे।
फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर ने दादाजी का किरदार निभाया था। उनके चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल, गोल चश्मा था। इस लुक में ऋषि को पहचान पाना मुश्किल हुआ था। हालांकि, अब ऋषि इस दुनिया में नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।