- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अमिताभ बच्चन की समधन ने किया था वो काम, जिसकी वजह से गिनीज बुक में दर्ज हुआ था उनका नाम
अमिताभ बच्चन की समधन ने किया था वो काम, जिसकी वजह से गिनीज बुक में दर्ज हुआ था उनका नाम
मुंबई. अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 71 की उम्र में मंगलवार अल सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज भी चल रहा था। 2013 में ऋतु को कैंसर होने का पता चला था। उनका यूएस में लंबे समय तक इलाज भी चला था। वे अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास थी। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी है। रिश्ते में करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर की बुआ ऋतु नंदा का मंगलवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
17

अमिताभ बच्चन समधन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने समधन ऋतु नंदा को श्रद्धांजिल देते हुए ब्लॉग में लिखा- मेरी समधन ऋतु नंदा और श्वेता की सास का अचानक 1.15 बजे निधन हो गया है। संवाद नहीं कर सकता .. यात्रा कर रहा हूं।
27
बता दें कि ऋतु नंदा का जन्म कपूर खानदान में हुआ था। वो राज कपूर की बेटी थीं और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन थीं। उनका संबंध बच्चन परिवार से भी है। दअरसल, अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन उनकी बहू हैं। लेकिन इन सबसे अलग ऋतु नंदा की सशक्त पहचान भी रही है।
37
ऋतु नंदा इंश्योरेंस एडवाइजर रहीं है। ऋतु एक एंट्रप्रेन्योर थीं। ऋतु लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन से जुड़ी हुई थीं। उनका लाइफ इंश्योरेंस का काफी बड़ा नाम थीं। उनके नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज है।
47
जब 1980 में ऋतु इंश्योरेंस एजेंट बनीं तो ये दूसरी बार था जब उन्होंने किसी बिजनेस में हाथ डाला था। इससे पहले उनकी NikiTasha नाम की किचन एप्लायंस कंपनी बहुत सक्सेसफुल नहीं रही थी। इसके अलावा ऋतु इंश्योरेंस सर्विसेस की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं।
57
पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऋतु नंदा का जन्म 30 अक्टूबर 1948 को हुआ था। ऋतु की शादी राजन नंदा संग हुई थी। 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था। ऋतु के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम निखिल नंदा और बेटी का नाम नताशा नंदा है।
67
एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रणधीर ने कहा, देर रात रितु नंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में हैं, और उनका अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा।
77
रिपोर्ट के मुताबिक गौरी खान ने मुंबई में एक खास मौके के लिए 14 जनवरी को अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। लेकिन ऋतु नंदा के निधन की खबर मिलने के बाद उन्होंने पार्टी कैंसिल कर दी है। ऋतु नंदा के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos