- Home
- Entertainment
- Bollywood
- फिल्मों के लिए अर्जुन कपूर ने घटाया था 50 किलो वजन, देखें कैसे फैट से फिट हुए साहबज़ादे
फिल्मों के लिए अर्जुन कपूर ने घटाया था 50 किलो वजन, देखें कैसे फैट से फिट हुए साहबज़ादे
एंटरटेनमेंट डेस्क। अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्मों से ज्यादा मलायका अरोड़ा के साथ अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते लंबे समय से उनकी किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा नहीं हुई है, लेकिन वो खबरों में बने हुए हैं। आज यानि 26 जून को उनका जन्मदिन है, अब ये बर्थडे तो उनका खास होने ही वाला है, दरअसल वो इस समय अपनी गर्लफ्रेंड मलायका अरोड़ा के साथ सिटी ऑफ लव कहेजाने वाले पेरिस में मौजूद हैं। जहां वो अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। देखें स्लिम-ट्रिम मलायका अरोड़ा को कैसे पसंद आ गए फैटी से फिट बने अर्जुन कपूर....

दरअसल स्टार किड्स के साथ ये बड़ी समस्या होती है कि उन्हें किसी भी चीज की चिंता नहीं होती है। सबकुछ बिना मांगे ही मिल जाता है। अर्जुन कपूर भी इस सच का एक हिस्सा हैं।
इश्कज़ादे का ये एक्टर अपने बचपन में बहुत फैटी था। जब उन्हें फिल्मों मे्ं एक्टिंग का जुनून सवार हुआ तो इसके लिए उन्होंने बहुत कम समय में 50 किलो वजन घटाया था।
अर्जुन कपूर ने कोरोनाकाल में एक बार बढ़े हुए वजन से परेशान हो गए थे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड और फिटनेस क्रीक मानेजाने वाली मलायका की संगत ने उन्हें फिर से सुडौल बना दिया है।
दरअसल अर्जुन कपूर ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पिक्स शेयर किए हैं। इसमें वो बता रहे हैं कि बीते साल उनका वेट एक बार फिर बढ़ गया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे ही सही अपनी फिटनेस को मेंटेन कर लिया है।
एक्टर ने जिम में पसीना बहाने के साथ ही योग के जरिए खुद की फिट रखने का कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि मलायका अरोड़ा एक योगा क्लास चलाती हैं, जिसमें कई बड़े सेलीब्रिटी पार्टीसिपेट करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।