- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अर्जुन रामपाल का पत्नी संग टूटा 21 साल पुराना रिश्ता, दो दिन पहले दोनों ने दिया एक दूसरे को तलाक
अर्जुन रामपाल का पत्नी संग टूटा 21 साल पुराना रिश्ता, दो दिन पहले दोनों ने दिया एक दूसरे को तलाक
मुंबई. शादी के 21 साल बाद अर्जुन रामपाल और पत्नी मेहर जेसिका ऑफिशियली अलग हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को दो दिन पहले मंगलवार को फैमिली कोर्ट में तलाक दे दिया। अर्जुन और मेहर ने 30 अप्रैल, 2019 को तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उसके 6 महीने बाद दोनों को तलाक मिला।
15

अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। कोर्ट के फैसले के बाद कहा जा रहा है कि दोनों बेटियां अब अपनी मां मेहर के साथ रहेंगी। अर्जुन और मेहर के बीच 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही थीं लेकिन दोनों ने 2018 में अलग होने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अर्जुन किराए के घर में शिफ्ट हो गए थे।
25
अर्जुन ने मेहर जोसिया से 1998 में शादी की थी। 258 मई, 2018 को दोनों ने शादी के 20 साल बाद अलग होने का फैसला किया था।
35
अब वे गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी को लेकर चर्चा में हैं। बता दें, गैब्रिएला की उम्र अभी 32 साल की है और अर्जुन 46 साल के हैं। ऐसे में वो एक्टर से 14 साल छोटी हैं।
45
हाल ही में गैब्रिएला ने अर्जुन के बच्चे को जन्म दिया है। दोनो इन दिनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
55
वहीं, अर्जुन और गैब्रिएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी। इसके कुछ सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos