- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जिसे देखते ही दिल दे बैठा था एक्टर, शादी भी की फिर 20 साल बाद दो बेटियों के साथ छोड़ दिया उसे
जिसे देखते ही दिल दे बैठा था एक्टर, शादी भी की फिर 20 साल बाद दो बेटियों के साथ छोड़ दिया उसे
मुंबई. अर्जुन रामपाल 47 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। बता दें कि जहां उनके पिता बिजनेस मैन है तो वहीं मां स्कूल टीचर थी। अर्जुन की मां और पिता का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। शादी के कुछ दिनों बाद ही मां और पिता का तलाक हो गया। तलाक के बाद अर्जुन की मां ने सिंगल पेरेंट बनकर अर्जुन की परवरिश की। अर्जुन ने फेमिना मिस इंडिया मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी। अर्जुन की दो बेटियां मायरा और महिका हैं। हालांकि, अब दोनों में तलाक हो गया है।
15

अर्जुन के मुताबिक, एक बार वो रैंप पर चल रहे थे, तो उनके साथ मॉडल मेहर जेसिया भी थीं। अर्जुन उस वक्त उभरते मॉडल थे, जबकि मेहर को मॉडलिंग का काफी एक्सपीरियंस था। ऐसे में अर्जुन अचानक डर गए तो उन्होंने रैंप पर ही मेहर का हाथ थाम लिया था। बता दें कि अर्जुन ने जब करियर की शुरुआत की तो उस वक्त तक मेहर मॉडलिंग इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी थीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
मेहर को देखते ही अर्जुन उन्हें दिल दे बैठे थे। साथ मॉडलिंग करते हुए दोनों में दोस्ती हो गई और फिर दोनों 1998 में शादी कर ली। शादी के बाद मेहर ने मॉडलिंग छोड़ दी और घर संभालने लगी। हालांकि, शादी के 20 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसी महीने दोनों का तलाक फाइनल हुआ है। बता दें कि तलाक फाइनल होने से पहले ही अर्जुन विदेशी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ लिव इन रहने लगे थे और एक बेटे के पिता भी बने।
35
बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद ये कहा गया कि इस तलाक की वजह अर्जुन और सुजैन की बढ़ती नजदीकियां है और अर्जुन-मेहर के रिश्ते में भी दरार आ चुकी हैं। हालांकि, बाद में यह खबरें अफवाह साबित हुईं थी।
45
अलग होने के बाद अर्जुन-मेहर ने स्टेटमेंट में कहा था कि 20 सालों का सफर बहुत ही खूबसूरत रहा है। इन सालों की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। लेकिन हर सफर का अंत होता। अब इस खूबसूरत सफर को खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा था, वे दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे और जब भी एक- दूसरे को जरूरत होगी तो साथ भी देंगे। दोनों ने ये भी कहा कि वे अपनी बेटियां महिका और मायरा के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
55
अर्जुन इन दिनों साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, इसी साल जुलाई में वे बेटे आरिक के पैरेंट बने।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos