MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • जेल के फर्श पर सोने को मजबूर हुआ शाहरुख का बेटा, क्रूज से जेल में 12 दिन गुजारने तक यूं रहा आर्यन का सफर

जेल के फर्श पर सोने को मजबूर हुआ शाहरुख का बेटा, क्रूज से जेल में 12 दिन गुजारने तक यूं रहा आर्यन का सफर

मुंबई। क्रूज ड्रग्स पार्टी केस (Drugs Party Case) में 2 अक्टूबर को गिरफ्तार हुआ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) फिलहाल जेल में ही रहेगा। बुधवार को कोर्ट ने एक बार फिर आर्यन की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अब आर्यन के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि आर्यन 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में हैं। मन्नत (Mannat) में किंग साइज लाइफ जीने वाले आर्यन खान अब जेल के फर्श पर सोने को मजबूर हैं। यहां तक कि आर्यन ने जेल में कुछ दिन तो सिर्फ बिस्किट और पानी पर गुजारे थे। हालांकि, अब उन्हें जेल के खाने की आदत भी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद से अब तक कैसा रहा आर्यन का सफर, आइए जानते हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 20 2021, 07:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

2 अक्टूबर :
कार्डेलिया द क्रूज पर NCB ने छापा मारा। इस छापे में आर्यन समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही एनसीबी ने क्रूज से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां और एक लाख से ज्यादा कैश भी बरामद किया था।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

3 अक्टूबर  : 
एनसीबी ने सुबह आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत अन्य 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें एक दिन की एनसीबी रिमांड में भेज दिया गया। 
 

39

4 अक्टूबर : 
कोर्ट में आर्यन खान की दोबारा पेशी हुई। इसमें एनसीबी ने आर्यन की रिमांड बढ़ाने की डिमांड की। बाद में कोर्ट ने आर्यन की रिमांड 3 दिन और बढ़ा दी। बाद में उसी दिन शाहरुख के घर उनसे मिलने सलमान खान के अलावा और कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। 

49

7 अक्टूबर : 
आर्यन खान को तीसरी बार कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें यह कहते हुए  14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया कि जमानत देने का अधिकार सेशंस कोर्ट के पास है, आप वहां जाइए। 

59

8 अक्टूबर : 
आर्यन खान की जमानत याचिका पर सेशंस कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद भी जमानत पर फैसला नहीं हो पाया और बाद में एनसीबी ने आर्यन समेत अन्य 6 मेल आरोपियों को मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया।  

69

11 अक्टूबर : 
शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की जमानत के लिए सलमान खान के वकील अमित देसाई को हायर किया। इसके बाद 11 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी दी गई। हालांकि, सुनवाई के बावजूद आर्यन की जमानत इस दिन भी नहीं हो पाई। 

79

14 अक्टूबर : 
आर्यन के वकीलों अमित देसाई और सतीश मानशिंदे के साथ कोर्ट में एनसीबी के वकीलों की बहस हुई। लंबी सुनवाई के बाद जज वीवी पाटिल ने जमानत पर 20 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। 15 से 19 अक्टूबर तक कोर्ट की छुट्टी रही। 

89

16 अक्टूबर : 
आर्यन खान को आर्थर रोड जेल में क्वारेंटीन सेल से हटाकर नॉर्मल सेल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें यहां 956 कैदी नंबर भी अलॉट कर दिया गया। जेल के नियमों के तहत शाहरुख खान ने बेटे को कैंटीन से खाने के लिए 4500 रुपए का मनीऑर्डर भिजवाया। 

99

20 अक्टूबर : 
सुनवाई से पहले एनसीबी के हाथ एक बड़ा सबूत लगा। एनसीबी को आर्यन खान की कुछ और चैट्स मिलीं, जिनमें आर्यन मुंबई क्रूज पार्टी में शामिल होने वाली एक उभरती बॉलीवुड एक्ट्रेस से ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रहे थे। सुनवाई में जज वीवी पाटिल ने NCB की दलीलों को सही मानते हुए आर्यन की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अब उनके वकील हाईकोर्ट का रुख करेंगे। 

ये भी पढ़ें-

बेहद टाइट और बोल्ड कपड़ों में नजर आईं मलाइका, माधुरी दीक्षित समेत ये सेलेब्स भी अलग-अलग जगहों पर आए नजर

आखिर अमिताभ बच्चन से ऐसा क्या मांगा अभिषेक ने कि बिग बी ने देने से किया मना, सबके सामने कहा था ये

सनी देओल की पत्नी फिल्मी पार्टियों से रहती है दूर, देखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है धर्मेन्द्र की बड़ी बहू

शादीशुदा सनी देओल पत्नी को विदेश छोड़ इस हीरोइन से लड़ा रहे थे इश्क, पोल खुलते ही मचा था हंगामा

घर के कपड़े, बिना मेकअप और  इस हाल में यहां घूमती नजर आई करीना कपूर तो बेटे संग दिखे सैफ अली खान

पहली बार सनी देओल भाई-बहनों संग एक फ्रेम में आए नजर, लाइमलाइट से दूर रहती है उनकी ये 3 सिस्टर्स

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mirzapur The Movie Collection Day 5: मंगलवार को भी चला 'मिर्ज़ापुर' का भौकाल, कर डाली इतनी कमाई
Recommended image2
KBC 18 में सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, दर्द भी! अमिताभ बच्चन बोले- कई बार होस्ट करना मुश्किल
Recommended image3
Toxic Box Office Collection Day 14: हनुमान अंश के आगे ‘टॉक्सिक’ मांग रहा पानी, 14वें दिन इतनी कर पाया कमाई
Recommended image4
'हनुमान अंश' ने अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को पछाड़ा, 33वें दिन छलांग मारकर इतने करोड़ कमा डाले
Recommended image5
Aishwarya Rai Throwback Video: न्यूडिटी सवाल पर भड़कीं ऐश्वर्या राय, इस जवाब से की बोलती बंद
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved