MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • एक गलती ने 25 कमरों वाले बंगले और 7 लग्जरी कारों के मालिक भगवान दादा को कर दिया था कंगाल, चॉल में हुआ था निधन

एक गलती ने 25 कमरों वाले बंगले और 7 लग्जरी कारों के मालिक भगवान दादा को कर दिया था कंगाल, चॉल में हुआ था निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत के पहले डांसिंग सुपरस्टार माने जाने वाले भगवान दादा (Bhagwan Dada) की आज 109वीं जयंती है। 1 अगस्त 1913 को अमरावती में जन्मे भगवान दादा का असली नाम भगवान आबाजी पालव था। उन्हें प्यार से लोग सिर्फ भगवान भी बोला करते थे। लेकिन जितनी भगवान दादा की लोकप्रियता थी, उतनी ही दर्द भरी उनकी कहानी है। गरीबी से अमीरी तक का सफ़र तय करने वाले भगवान के पास कभी समंदर किनारे आलिशान बंगला हुआ करता था। सप्ताह के दिन के हिसाब से उनके पास 7 कारें थीं। लेकिन जहां उन्होंने अंतिम सांस ली वह एक चॉल थी। आइए आपके बताते हैं भगवान दादा गरीब से अमीर और फिर गरीब बनने की पूरी कहानी...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Aug 01 2022, 10:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

भगवान दादा के पिता मुंबई के एक टेक्सटाइल मिल में काम करते थे। उन्होंने खुद भी इसी मिल में मजदूर के रूप में काम किया। लेकिन वे सिनेमा को लेकर जुनूनी थे। उन्होंने साइलेंट फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 

28

मूक फिल्म 'क्रिमिनल' से पर्दे पर कदम रखने वाले भगवान दादा कॉमेडी के बेताज बादशाह बन गए। भगवान दादा की कड़ी मेहनत रंग लाई। लोग उनके काम करने के तरीके से प्रभावित होते थे। आम लोगों, खासकर मजदूरों के बीच उनके द्वारा निभाए गए साधारण किरदार काफी पॉपुलर हुए। इसके बाद भगवान दादा ने अपनी फ़िल्में बनाने का फैसला लिया।

38

भगवान दादा ने जागृति पिक्चर्स नाम से खुद का प्रोडक्शन हाउस  शुरू किया और फिर 1947 में उन्होंने चेम्बूर में जागृति स्टूडियो बनाया। उन्होंने फिल्म 'अलबेला' का निर्देशन और निर्माण किया, जो सुपरहिट रही। फिल्म 50 सप्ताह से ज्यादा सिनेमाघरों में चली।  इसके गाने 'शोला जो भड़के' और 'भोली सूरत दिल के खोते' इतने लोकप्रिय हुए कि आज भी लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं।

48

भगवान दादा को सफलता और शोहरत मिलती जा रही थी। उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके में सी-फेसिंग बंगला खरीद लिया, जिसमें 25 कमरे थे। इतना ही नहीं, उनके पास 7 लग्जरी कारें थीं और वे सप्ताह के हर दिन बदल-बदलकर उनका इस्तेमाल किया करते थे।

58

वक्त ने करवट बदली। भगवान दादा ने 'अलबेला' के जादू को फिर से बिखेरने के उद्देश्य से 'लबेला' और 'झमेला' नाम की फ़िल्में बनाईं, जो बुरी तरह फ्लॉप हुईं। फिर 'सहमे हुए सपने' आई, जो पहले शो में ही फेल हो गई।

68

फिर भगवान दादा किशोर कुमार के साथ 'हंसते रहना' का निर्माण करने लगे। उन्होंने इसके लिए भारी पैसा लगाया। पत्नी के गहने गिरवी रख दिए और पूरी जमा-पूंजी इस पर खर्च कर दी। लेकिन किशोर कुमार ने बीच फिल्म में हो टाल-मटोल करना शुरू कर दिया। वे पागलों जैसा व्यवहार करने लगे और भगवान दादा को यह फिल्म बीच में ही बंद करनी पड़ी।

78

भगवान दादा के कई दोस्त थे, जो उनके खर्चे पर पार्टी करते थे। शराब पीते थे। धीरे-धीरे उन्होंने भी उनका साथ छोड़ दिया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे भगवान दादा को अपना बंगला और कारें बेचनी पड़ीं। पूरा परिवार दादर के एक चॉल के दो कमरों में रहने लगा। अंतिम वक्त में भगवान दादा का ख्याल उनकी अविवाहित बेटी और छोटे बेटे का परिवार रख रहा था।

88

पांच दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज और 600 से ज्यादा फ़िल्में करने वाले भगवान दादा का निधन 4 फ़रवरी 2002 को दादर के चॉल में गरीबी से लड़ते हुए हुआ। बताया जाता है कि जिंदगी के अंतिम कुछ सालों में उन्हें सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से 3000 और 5000 हजार रुपए का भुगतान किया गया था।

और पढ़ें...

World Breastfeeding Week: जब बच्चों को पब्लिकली ब्रैस्ट फीडिंग कराती नज़र आईं ये 11 एक्ट्रेस, देखें PHOTOS

फैशन शो में अर्जुन-मलाइका की केमिस्ट्री देखते रह गए लोग, कहीं फ़्लाइंग KISS तो कहीं दिखे LOVEY DOVEY MOMENTS

ब्रेकअप के बाद उर्फी जावेद ने खूब उछाला था कीचड़, अब एक्स-बॉयफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी

जब बॉलीवुड एक्ट्रेस के बेड के पास रखा दिखा SEX TOY, मच गया था जमकर बवाल

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image2
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image3
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
Recommended image4
Dhurandhar 2 Teaser: ल्यारी का नया किंग, सबसे बड़ा विलेन,1.12 मिनट में खुला ‘धुरंधर 2’ का पूरा गेम
Recommended image5
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved