पहली शादी के चार साल बाद बिपाशा बसु ने फिर से रचाया ब्याह, सामने आई फोटोज
मुंबई. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल, 2016 को हिंदू रिति-रिवाज से शादी की थी। अब शादी के चार साल बाद बिपाशा बसु और उनके पति करण ने एक बार फिर से शादी की है, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।
16

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में क्रिश्चियन जोड़े में नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने इस दौरान व्हाइट गाउन और करण ने ब्लैक सूट पहना हुआ था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
बिपाशा और करण सिंह दोनों का ही पहनावा देखकर साफतौर से जाहिर हो रहा है कि उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है।
36
दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में इनके बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।
46
फोटोशूट के दौरान करण बिपाशा को Kiss करते दिखे और दोनों रोमांटिक मूड में नजर आए।
56
बिपाशा ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'प्यार, मंकीवाला प्यार।' इन तस्वीरों में उन्होंने बता दिया है कि वो अपने मंकी को कितना प्यार करती हैं।
66
बता दें, करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से चार साल छोटे हैं। दोनों साथ में काफी शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos