- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रूसो ब्रदर्स के लिए होस्ट की गई पार्टी में सेलेब्स संग पहुंचा यह स्टार किड, जानिए और कौन से सेलेब आए नजर
रूसो ब्रदर्स के लिए होस्ट की गई पार्टी में सेलेब्स संग पहुंचा यह स्टार किड, जानिए और कौन से सेलेब आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'एवेंजर्स: एंडगेम' फेम हॉलीवुड डायरेक्टर्स रूसो ब्रदर्स इन दिनों इंडिया में हैं। वे यहां अपनी अगली फिल्म 'द ग्रे मैन' के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। इस फिल्म में इंडियन एक्टर धनुष भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में रूसो ब्रदर्स और उनकी फैमिली के लिए बॉलीवुड ने एक पार्टी होस्ट की। फिल्ममेकर रितेश सिद्धवानी के घर हुई इस पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से लेकर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत तक शामिल हुए। वहीं तमाम सितारों के बीच इस पार्टी में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी नजर आए। पार्टी में आर्यन के अलावा उनकी मां गौरी खान भी मौजूद थीं पर दोनों यहां अलग-अलग पहुंचे। इन तस्वीरों में जानिए और कौन से बॉलीवुड सेलेब्स इस पार्टी को अटैंड करने पहुंचे...

सुपरस्टार धनुष बीते कुछ वक्त से मुंबई में ही हैं। पहले उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए 'द ग्रे मैन' की स्क्रीनिंग होस्ट की थी और अब यह पार्टी होस्ट की है। बता दें कि यह पार्टी फिल्ममेकर रितेश सिद्धवानी के घर पर होस्ट की गई।
पार्टी में धनुष के साथ सारा अली खान भी पहुंचीं। दोनों ने मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स को नमस्ते करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। जहां धनुष ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में हैंडसम लगे, वहीं सारा ब्लैक टॉप और ब्राउन मिनी स्कर्ट में खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें दोनों पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'अतरंगी रे' में साथ काम कर चुके हैं।
पार्टीज में बेहद कम नजर आने वाले बॉलीवुड के क्यूट कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी इस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान यह कपल कैजुअल लुक में नजर आया।
रूसो ब्रदर्स की इस वेलकम पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। ब्लैक और पर्पल रंग की ड्रेस में मलाइका हमेशा की तरह काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। अर्जुन कैजुअल लुक में नजर आए।
पार्टी में अनन्या पांडे भी पहुंचीं जो इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में बिजी हैं। वे रेड और व्हाइट चेकर्ड को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके अलावा साउथ की एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने भी ऑफ शोल्डर वन पीस में यहां शिरकत दी।
'धड़क' फेम एक्टर ईशान खट्टर भी यहां ग्रे टी-शर्ट और पैंट के साथ अपने कैजुअल लुक में नजर आए। उनके अलावा रवीना टंडन भी पार्टी में ब्लैक आउटफिट्स में पहुंचीं।
इस मौके पर आमिर खान की पत्नी किरण राव भी नजर आईं। वे रितेश की खास दोस्तों में से एक हैं। वहीं 'लव स्टोरी 2050' फेम एक्टर हरमन बावेजा भी इस मौके पर दिखाई दिए। वे बिल्कुल ही पहचान में नहीं आ रहे थे।
अनिल कपूर के छोटे भाई और शनाया कपूर के पिता संजय कपूर भी पत्नी महीप कपूर के साथ इस पार्टी में शामिल होने पहुंचे। दोनों ने कूल प्रिंटेड आउटफिट्स कैरी किए।
सितारों से सजी इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी शिरकत की। वे रैप-अराउंड ड्रेस में पहुंची थीं, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स पेयर कीं।
गौरी खान के अलावा इस पार्टी में शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी शामिल हुए। वे ग्रे आउटफिट में नजर आए। वे कार से उतरते ही लिफ्ट की ओर भाग गए।
और पढ़ें...
अलविदा दीपेश (मलखान) : इन 10 तस्वीरों में जानिए सेट पर क्या करते थे एक्टर, फनी रील्स बनाने का था शौक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।