MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'कश्मीर की कली' से 'राजी' तक, जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में शूट हुईं हैं ये 10 फिल्में

'कश्मीर की कली' से 'राजी' तक, जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में शूट हुईं हैं ये 10 फिल्में

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प पेश किया। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। शाह के संसद में प्रस्ताव रखने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। भारत में कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और बॉलीवुड आजादी के बाद से लगातार कश्मीर में फिल्में शूट करता रहा है। दरअसल, यहां की खूबसूरत वादियों, घाटियों और केसर के खेतों में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इनमें 55 साल पहले 1964 में आई फिल्म 'कश्मीर की कली' से लेकर 2018 में आई फिल्म 'राजी' तक शामिल है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, उन 10 पॉपुलर फिल्मों के बारे में, जो जम्मू-कश्मीर में शूट की गई हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 05 2019, 02:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1964 में आई शक्ति सामंत की फिल्म 'कश्मीर की कली' से शर्मिला टैगोर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शम्मी कपूर ने काम किया था। फिल्म के कुछ गाने जैसे, ये चांद सा रोशन चेहरा, कहीं न कहीं दिल लगाना पड़ेगा, इशारों इशारों में दिल लेने वाले, दीवाना हुआ बादल, है दुनिया उसी की जमाना उसी का और बलमा खुली हवा में काफी पॉपुलर हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
अमिताभ और कादर खान की मशहूर फिल्म 'नटवरलाल' की शूटिंग कश्मीर के बीरवाह इलाके में हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट थी। राजेश रोशन के संगीत को भी इस फिल्म में बहुत सराहा गया। जिस वक्त कादर खान शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे थे उस वक्त स्थानीय लोगों की उन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती थी। कई बार ऐसा भी हुआ कि लोगों की मांग पर उन्होंने डायलॉग भी बोल बोल कर सुनाए थे।
310
सिलसिला 1981 में बनी रोमांटिक मूवी है। इसका डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया और इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा, संजीव कुमार और शशि कपूर मुख्य कलाकार हैं। यह फिल्म उस समय के तीन सितारों अमिताभ-जया-रेखा के वास्तविक जीवन के लव ट्राएंगल से इंस्पायर लगती है, जो उस समय के प्रेम प्रसंगों में काफी चर्चा में था।
410
शाहरुख, मनीषा और प्रिटी जिंटा स्टारर मूवी 'दिल से' के कई सीन्स घाटी की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए हैं। फिल्म में एआर रहमान के म्यूजिक के साथ ही कई गाने सुपरहिट हुए थे। इनमें जिया जले जां जले, सतरंगी रे, ऐ अजनबी तू भी कभी प्रमुख हैं।
510
मिशन कश्मीर 2000 में बनी एक्शन मूवी है। इसे विधु विनोद चोपड़ा ने बनाया। इसमें लीड रोल संजय दत्त, ऋतिक रोशन, प्रिटी जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ ने निभाया। साल 2000 में जिस दिन फिल्म 'मोहब्बतें' रिलीज हुई उसी दिन रिलीज होने के बावजूद यह उस साल की भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
610
सलमान खान ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के कई चर्चित दृश्यों की शूटिंग कश्मीर में की थी। इन दृश्यों को बहुत पसंद भी किया गया था। सलमान ने अपने को-स्टार करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बजरंगी भाईजान की शूटिंग कश्मीर में उस वक्त की थी जब वहां रात में तापमान माइनस 10 डिग्री तक भी चला जाता था।
710
रॉकस्टार 2011 में आई। फिल्म का डायरेक्शन इम्तियाज़ अली ने किया और इसमें रणबीर कपूर व नर्गिस फखरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। फिल्म के कई सीन जम्मू-कश्मीर की वादियों में शूट किए गए हैं।
810
भाग मिल्खा भाग की शूटिंग लद्दाख में हुई है।मिल्खा सिंह को ट्रेनिंग देने वाला कठिन सीन लद्दाख के नुब्रा घाटी में शूट किया गया है। दृश्य को जीवंत बनाने के लिए यहां फरहान अख्तर 10 से 12 किलोमीटर की दौड़ रोज लगाते थे। लद्दाख में ऑक्सीजन की थोड़ी कमी होती है ऊपर से कड़कड़ाती ठंड में कम कपड़ों में शूट करना काफी कठिन था।
910
सलमान खान की फिल्म रेस 3 के कई सीन कश्मीर में शूट किए गए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सलमान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नोटबुक' की पूरी कहानी कश्मीर पर बेस्ड थी। यह फिल्म कश्मीर के कई हिस्सों में शूट हुई।
1010
मेघना गुलजार की राज़ी 2018 की सबसे ज्यादा सराही गई फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म में रजत कपूर ने आलिया के पिता का रोल प्ले किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maatrubhumi Release Update: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा फैसला! मेकर्स का क्या है प्लान?
Recommended image2
रणबीर कपूर बोले- 'अंत सच्चाई- अच्छाई की', फिर माफ़ी मांगी, अब आलिया भट्ट का रिएक्शन हुआ वायरल!
Recommended image3
Parineeti Chopra Net Worth: 22 करोड़ के घर में रहती हैं परिणीति चोपड़ा? अंदर की तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
Recommended image4
Ramayana Advance Booking: 2,770 तक में बिक रहे 'रामायण' के टिकट! फिर भी कर डाली बंपर कमाई
Recommended image5
Ranbir Kapoor: टाइगर श्रॉफ के बाद रणबीर कपूर भी निशाने पर? बांद्रा वाले घर की रेकी की खबर से मचा हड़कंप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved