- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कोरोना से संघर्ष में भी दो कदम आगे हैं ये 11 सेलेब्स, किसी ने दी ऑक्सीजन तो किसी ने खुलवा दिया अस्पताल
कोरोना से संघर्ष में भी दो कदम आगे हैं ये 11 सेलेब्स, किसी ने दी ऑक्सीजन तो किसी ने खुलवा दिया अस्पताल
मुंबई। देशभर में कोरोना (Corona) वायरस की सुनामी के बाद हाहाकार मचा हुआ है। कई अस्पतालों में कोरोना के साथ-साथ ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है। हाल ये है कि मरीजों की जान बचाने में डॉक्टर भी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड में इसके लिए बाकायदा एक मुहिम चलाई जा रही है, जिससे लॉकडाउन में भी जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। टिस्का चोपड़ा ने जहां कोविड 19 में मुंबई के कूपर अस्पाल में 300 फ्रंट वर्कर्स को बिरयानी पैकेट बांटे, वहीं अजय देवगन ने आनंद पंडित के साथ मिलकर मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड्स के आईसीयू की व्यवस्था की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए अजय देवगन ने 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, कोरोना की दूसरी लहर में अब तक किन-किन सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपने फैन्स से COVID-19 महामारी में योगदान देने का अनुरोध किया था। दोनों के सभी फॉलोवर्स के आपसी सहयोग से कपल ने अब तक लगभग 3,84,40,757 रुपए (3.84 करोड़ रुपये) का फंड जमा कर लिया है। दान के लिए लक्ष्य राशि 7,40,95,503 करोड़ रुपए है।
अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों की मदद के लिए करीब 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान किए हैं। ट्विंकल ने ये भी जानकारी दी है कि, हमारे साथ-साथ लंदन में भारतीय मूल के दो डॉक्टर्स ने 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। तो अब मदद के लिए कुल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांट जाएंगे।
अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड का इमरजेंसी आईसीयू तैयार करवाया है। बीएमसी ने शिवाजी पार्क स्थित भारत ऐंड स्काउट्द गाइड्स हॉल को 20 बिस्तरों वाले कोविड-19 सेंटर में तब्दील कर दिया है, जिसमें वेंटिलेटर्स, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इसके लिए अजय ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं।
उर्वशी रौतेला कई बॉलीवुड सेलेब्स में से एक हैं जो लोगों को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने उत्तराखंड को 27 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर डोनेट किए है।
सलमान खान ने भाईजान्स किचन से खाना बनवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स में बंटवाए थे। उन्होंने खुद खाना खाकर इसकी क्वालिटी चेक की थी।
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टर ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहते-कहते रो पड़ते हैं। इस वीडियो को देखकर भावुक हुईं सुष्मिता सेन ने रात में ही ऑक्सीजन सिलेंडरों का इंतजाम किया और फौरन उन्हें दिल्ली भिजवाया था। सुष्मिता ने कहा था- ट्विटर की दोस्त श्वेता की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर आखिरकार मुंबई से दिल्ली के अस्पताल के लिए रवाना कर दिए गए हैं।
ऋतिक रोशन ने भी COVID-19 फंड में 15 हजार डॉलर लगभग 11 लाख रुपए का डोनेशन किया है। लेखक जय शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि ऋतिक रोशन के साथ ही हॉलीवुड स्टार्स शॉन मेंडेस, विल स्मिथ, जेमी कर्न लिमा, ब्रेंडन बुर्चर्ड जैसे सिलेब्स ने कुल मिलाकर 3.68 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27 करोड़ रुपये की सहायता राशि डोनेट की है।
लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड को कोरोना महामारी से लड़ाई में अपनी ओर से योगदान देते हुए 7 लाख रुपये डोनेट किए हैं। महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इनफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स (DGIPR) ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स मुहैया करवाने के कैंपेन में सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल है। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी ट्वीट करते हुए दी है। सुनील शेट्टी ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वह केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स मुहैया करवा रहे हैं।
सोनू सूद कोरोना की शुरुआत से ही लोगों की मदद में जुटे हैं। दूसरी लहर में भी सोनू मरीजों को एयरलिफ्ट कराने से लेकर उनके लिए कोरोना टेस्टिंग का इंतजाम और कंसल्टेशन की मदद में जुटे हुए हैं। सूद चैरिटी फाउंडेशन के तहत सोनू लोगों की हेल्प कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने गरीब और जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकेट्स बंटवाए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।