MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • काइली से किम तक, ये हैं टॉप 10 सेलेब्रिटी, जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कमाते हैं करोड़ों

काइली से किम तक, ये हैं टॉप 10 सेलेब्रिटी, जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कमाते हैं करोड़ों

नई दिल्ली, सोशल मीडिया आज के समय एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हर कोई एक-दूसरे से बातें कर सकता है और जुड़ा रह सकता है। सोशल मीडिया जैसे-ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक। इन सभी के जरिए फैंस अपने पसंदीदा एक्टर और एक्ट्रेस से बात कर सकते हैं और उनसे कनेक्ट रह कर उनकी एक्टिविटी को फॉलो करते हैं। सेलेब्स भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। वो भी उनके कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। लेकिन, क्या आपको पता स्टार्स इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के हजारों लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए लेते हैं। आइए जानते हैं टॉप 10 सेलेब्स जो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के करोड़ों लेते हैं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 30 2020, 05:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

2019 में जारी की गई लिस्ट के अनुसार, काइली ने इस लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाई थी। आज के समय में इंस्टाग्राम पर उनके 206 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो एक पोस्ट शेयर करने के 1,266,000 डॉलर यानी की भारतीय करंसी में इसकी कीमत 8 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। 

210

एरिआना ग्रांडे के इंस्टाग्राम पर 213 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो एक पोस्ट शेयर करने के 6 करोड़ रुपए से भी ज्यादा पैसे चार्ज करती हैं। इसी के साथ ही वो दूसरे स्थान पर हैं। 

310

हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक किम कार्दशियां भी हैं। वो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के 6 करोड़ से भी ज्यादा की रकम लेती हैं।

410

सेलेना गोमेज ने इस लिस्ट में चौथे स्थान पर जगह बनाई थी। वो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के करीब 6 करोड़ रुपए लेती हैं।

510

ड्वेन जॉनसन इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर जगह बनाई थी। वो एक पोस्ट शेयर करने के लिए करीब 6 करोड़, 08 लाख और 46 हजार रुपए चार्ज करते हैं। 

610

बियॉन्से ने इस लिस्ट में छठे स्थान पर जगह बनाई थी। वो एक पोस्ट के लिए 785,000 डॉलर यानी करीब 5 करोड़ 41 लाख 54 हजार रुपए की रकम लेती हैं। 

710

लिस्ट में सातवें स्थान पर टेलर स्विफ्ट जगह बनाने में कामयाब हो पाई थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 143 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो एक पोस्ट के लिए 5 करोड़ के करीब फीस चार्ज करती हैं।

810

जस्टिन बीबर के इंस्टाग्राम पर 155 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो 4 करोड़ रुपए के करीब फीस चार्ज करते हैं।

910

निकी मिनाज के इंस्टाग्राम पर 125 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो एक पोस्ट के लिए करीब 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

1010

इस लिस्ट में सबसे आखिरी में केंडल जेनर थीं। वो एक पोस्ट के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा की रकम लेती थीं।

19वें स्थान पर प्रियंका ने बनाई थी जगह

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस लिस्ट में 19वें स्थान पर जगाई बनाई थी। वो एक पोस्ट के 1, 86, 95000 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक पोस्ट के 19,6000 डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 35 लाख 21 हजार रुपए लेते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved