MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • पहली ही फिल्म में किया रेप सीन तो एक्टर के घरवालों ने बेइज्जत कर निकाला था घर से, करना पड़ा था ये काम

पहली ही फिल्म में किया रेप सीन तो एक्टर के घरवालों ने बेइज्जत कर निकाला था घर से, करना पड़ा था ये काम

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर विलेन रहे रंजीत (Ranjeet) हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में पहुंचे। रंजीत के साथ रविवार को आने वाले इस एपिसोड में गुलशन ग्रोवर और एक्ट्रेस बिंदू भी नजर आएंगी। शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कपिल से बातचीत के दौरान रंजीत ने खुलासा करते हुए बताया कि अपनी पहली ही फिल्म 'शर्मीली' में विलेन का रोल निभाने की वजह से उनके घरवालों ने एक्टर को घर से बाहर निकाल दिया था। बता दें कि रंजीत आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आए थे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 23 2021, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कपिल के शो में रंजीत ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा- जब मेरी फिल्म 'शर्मीली' आई तो मुझे घर से निकाल दिया गया था। इस पर कपिल ने उनसे पूछा क्यों? तो रंजीत ने जवाब देते हुए कहा- फिल्म के एक सीन में मैंने राखी के बाल खींचे, कपड़े फाड़ने की कोशिश की थी। इस रेप सीन को देखने के बाद घरवाले मुझसे बेहद नाराज थे। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

रंजीत ने आगे कहा- मेरे घरवालों ने मुझे ताना मारते हुए कहा कि ये भी कोई काम है? किसी मेजर, एयरफोर्स ऑफिसर या डॉक्टर का रोल प्ले करो। बाप की नाक कटवा दी है। अपना कौन सा मुंह लेकर अमृतसर जाएगा।

39

इससे पहल भी एक इंटरव्यू में रंजीत ने बताया था कि मेरी मां ने कहा था दफा हो जाओ। लड़कियों के कपड़े फाड़ना, इज्जत लूटना..क्या यही सब करते हो? तब रंजीत को अपने साथ 'शर्मीली' फिल्म की को-स्टार राखी को लेकर घर जाना पड़ा था। इसके बाद राखी ने उन्हें समझाया कि वो तो सिर्फ एक्टिंग थी। इससे रंजीत के घरवाले और भी भड़क गए थे। 

49

रंजीत के मुताबिक, तब उनकी मां ने कहा था तुमने इतनी नाजुक और खूबसूरत लड़की के साथ बदतमीजी की। तुम्हें तो डूबकर मर जाना चाहिए। हालांकि बाद में रंजीत की मां और घरवाले समझ गए कि वह सिर्फ फिल्म का हिस्सा और एक्टिंग है। बता दें कि रंजीत ने अपने एक्टिंग करियर में 300 से ज्यादा रेप सीन किए हैं। 

59

बता दें कि रंजीत एक्टर नहीं बल्कि एयर फोर्स में नौकरी करना चाहते थे। नेशनल डिफेंस अकादमी में ट्रेनिंग के वक्त उन्हें ट्रेनर की बेटी से प्यार हो गया और वो वहां से निकाल दिए गए। एक दोस्त के कहने पर फिल्म इंडस्ट्री में आए। काफी मेहनत के बाद उन्हें फिल्म शर्मीली में काम मिला और इसी का रेप सीन काफी चर्चा में रहा था।
 

69

रंजीत के मुताबिक, अब तक मेरा सबसे कठिन रेप सीन था, रीना रॉय के साथ, जोकि फिल्म 'डाकू और जवान' में था। इस शॉट को मंदिर में फिल्माना था, जिसमे चारों तरफ दीये जल रहे थे, मेरे और रीना की बॉडी पर मिट्टी का तेल डाला गया था। हम दोनों ही इस शॉट को लेकर बहुत डरे हुए थे।

79

रंजीत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'प्रेम प्रतिज्ञा' में माधुरी दीक्षित रेप सीन में बहुत डरी हुई थीं। वो मेरे साथ ये सीन नहीं करना चाहती थी, लेकिन शॉट के बाद उन्‍होंने खुद कहा कि मुझे फील ही नहीं हुआ कि आपने मुझे टच भी किया है।

89

कभी रंजीत का अफेयर राजेश खन्ना की साली सिंपल कपाड़िया के साथ था। रिपोर्ट्स की मानें तो जीजा राजेश खन्ना इस अफेयर से खुश नहीं थे। फिल्म 'छैला बाबू' (1977) की शूटिंग के दौरान सिंपल की वजह से राजेश और रंजीत के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ था। इस झगड़े के बाद सिंपल और रंजीत अलग हो गए थे। 

99

रंजीत ने 1971 में आई फिल्म 'शर्मीली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में राखी, शशि कपूर, अनिता गुहा, नाजिर हुसैन और इफ्तेखार जैसे एक्टर्स ने काम किया है। उस जमाने की फिल्मों में कोई न कोई रेप सीन जरूर होता था। क्योंकि 70-80 के उस दौर की डिमांड थी कि लगभग हर फिल्म ऐसा कोई सीन हो। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol New Movie: Gadar 3 पर आया बड़ा अपडेट, बॉक्स ऑफिस पर फिर दहाड़ेगा तारा सिंह!
Recommended image2
Bhooth Bangla Collection Day 23: 'भूत बंगला' ने फिर भरी उड़ान, 4th वीकेंड में एंट्री लेते ही दिखाया जलवा
Recommended image3
Salman Khan की वो 22 साल छोटी हीरोइन अब कहां, जिसने बालिग़ होने से पहले किया था उनके साथ रोमांस?
Recommended image4
Daadi Ki Shaadi Collection Day 2: कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' ने भरी उड़ान! कमाए इतने करोड़
Recommended image5
Mother's Day 2026: 19 हीरोइन, कोई 36, कोई 26 तो कोई कर चुकी 20 साल बड़े एक्टर की मां का रोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved