- Home
- Entertainment
- Bollywood
- क्रिसमस पर इतनी महंगी कोट पहन पति संग घूमने निकलीं प्रियंका, इस कीमत में ले आएंगे ये वाला Iphone
क्रिसमस पर इतनी महंगी कोट पहन पति संग घूमने निकलीं प्रियंका, इस कीमत में ले आएंगे ये वाला Iphone
मुंबई. दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस की धूम देखने के लिए मिली। इस खास मौके को सभी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। आम लोगों समेत सेलेब्स के बीच भी इस त्योहार के सेलिब्रेशन की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने 10 साल छोटे पति के साथ घूमने निकलीं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की कोट पहनी थी, जो कि इतनी महंगी है कि उतनी कीमत में Iphone 11 64GB खरीदा जा सकता है। इतनी है प्रियंका की व्हाइट कोट की कीमत...

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर की है। इसमें निक ब्लैक तो प्रियंका व्हाइट कलर की कोट में दिखाई दे रही हैं। दोनों के साथ एक्ट्रेस का डॉग डायना भी है। फैंस को उनकी व्हाइट कोट काफी पसंद आ रहा है।
अगर प्रियंका के उस व्हाइट कोट की बात की जाए तो उनके एलिगेंट कोट की कीमत 52 हजार रुपए बताई जा रही है। इस पर Mackage नाम का लेबल लगा हुआ है। इस कालीना मैक्सी लाइटवेट डाउन कोट के साथ हूडी जुड़ी हुई है। ए-लाइन फिट वाले इस खूबसूरत कोट में बेल्ट और पिलो कालर है।
इस कोट की जैसी कीमत है वैसे ही ये प्रियंका के ऊपर खूबसूरत भी लग रही है। लेकिन, इतनी कीमत में एक आम आदमी IPhone 11 64GB खरीद सकता है। वो भी ब्लैक कलर में। इसका कैमरा 12MP विथ अल्ट्रा वाइड और वाइड कैमरा है। इस फोन की कीमत 51,999 है।
बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ में नजर आए थे।
वहीं, अगर उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में राजकुमार राव उनके साथ नजर आएंगे। पहली बार दोनों इस फिल्म के जरिए स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
इसके अलावा जनवरी के महीने में प्रियंका की किताब अनफिनिश्ड भी लॉन्च होने वाली है। साथ ही वो हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।