- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दीपिका पादुकोण ने खोल दिया रणबीर आलिया की शादी का राज, बोली दोनों जल्दी ही लेंगे सात फेरे
दीपिका पादुकोण ने खोल दिया रणबीर आलिया की शादी का राज, बोली दोनों जल्दी ही लेंगे सात फेरे
मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चाएं होती रहती है। दोनों अक्सर साथ में पार्टीज और वेकेशन पर जाते नजर आते है। अब उनके बारे में एक बड़ी खबर सामने आईं है। दरअसल, एक इवेंट में रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने दोनों की शादी को लेकर खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
15

दरअसल, दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म कम्पैनियन के इंटरव्यू में पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ विजय देवरकोंडा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इन दौरान विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि वो इस दौरान किसी सक्रिय एक्टर से सलाह लेना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने दीपिका और आलिया का नाम लिया और बताया कि ये दोनों एक्ट्रेस उनका क्रश है।
25
उन्होंने कहा कि इन दोनों से मैं सलाह लेता लेकिन अब दीपिका ने शादी कर ली है। इसके बाद दीपिका ने तुरंत आगे कहा- 'आलिया भी शादी करने जा रही हैं।' इस दौरान गलती से ही सही लेकिन दीपिका ने इस हात का खुलासा कर दिया कि आलिया और रणबीर बहुत जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले है।
35
एक बार रणबीर के बारे में आलिया ने कहा था कि जब वह पहली बार रणबीर से मिली थीं तभी उन्हें ऐसा लगता था रणबीर ही उनके लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर अपनी जिंदगी में बेहद साधारण इंसान हैं और उन्हें समझना कठिन नहीं है। दोनों जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। कपल की ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
45
कभी एक-दूसरे को डेट करने वाले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के ब्रेकअप को लंबा समय हो गया है। इस ब्रेकअप की वजह का खुलासा सालभर पहले दीपिका ने किया है। रणबीर के साथ हुए ब्रेकअप के बाद दीपिका ने वर्व मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर का नाम लिए बगैर अपने रिश्ते के टूटने का दर्द बयां किया था।
55
दीपिका बोलीं थीं- 'मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था। और यही वो वक्त था जब सारे इमोशन भुलाकर मैंने उससे अलग होने का फैसला लिया था'। उन्होंने बताया था- 'जब मैं रिलेशन में थी तब मुझे कई लोगों ने कहा था कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है। मैं खुद भी इस बात को जानती थी, लेकिन उसने ब्रेकअप न करने की भीख मांगी तो मैंने दूसरा मौका दिया था।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos