- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सुबह उठने के बाद पहले बेड टी नहीं लेती हैं दीपिका बल्कि करती हैं ये काम, खुद किया खुलासा
सुबह उठने के बाद पहले बेड टी नहीं लेती हैं दीपिका बल्कि करती हैं ये काम, खुद किया खुलासा
मुंबई. बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने साल 2021 की शुरुआत सोशल मीडिया से पोस्ट्स को डिलीट करके की थी। इसकी वजह से फैंस काफी हैरान रह गए थे। हालांकि, बाद में दीपिका ने फिर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करनी शुरू कर दी थी। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ ‘Ask me anything’ नाम से सेशन रखा था और इस दौरान फैंस ने भी उनसे खूब सारे सवाल किए, जिनके उन्होंने जवाब भी दिए।

इस सेशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने एक फैन से पूछा कि 'आपका पसंदीदा खाना क्या है, जिसे वो खुद के लिए बनाना पसंद करती हैं?' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि 'वो अपने लिए जो पसंदीदा खाना बनाती हैं, वो कुकीज है।'
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं,'उन्हें खाना पकाने की तुलना में बेकिंग करने का शौक है। इसलिए वो कह सकती हैं कि कुकीज उनकी ताकत है।' इसके बाद एक दूसरे फैन ने पूछा कि 'वो सुबह उठती हैं तो सबसे पहले क्या करती हैं।'
दूसरे फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि 'वो सुबह उठ कर सबसे पहले अपना अलार्म ऑफ करती हैं।' बहरहाल, पिछले साल दीपिका ड्रग्स केस में नाम आने की वजह से चर्चा में रही थीं।
उनसे एनसीबी ने पूछताछ भी की थी। जांच के लिए दीपिका पादुकोण के फोन को भी जब्त कर लिया गया था। इसके बाद उनकी मैनेजर से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की थी।
वहीं, अगर दीपिका वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में दिखाई देंगी। इसमें वो शादी के बाद पति के साथ पहली बार स्क्रिन शेयर करती दिखेंगी।
इसके अलावा उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' में भी काम करने का ऐलान किया था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक शकुन बत्रा की एक फिल्म और प्रभास के साथ एक फिल्म कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।