MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • SRK-रणवीर को छोड़ हर एक्टर संग दीपिका की पहली फिल्म रही फ्लॉप, 5 ने तो दोबारा साथ काम ही नहीं किया

SRK-रणवीर को छोड़ हर एक्टर संग दीपिका की पहली फिल्म रही फ्लॉप, 5 ने तो दोबारा साथ काम ही नहीं किया

एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 36 साल की हो गई हैं। 5 जनवरी 1986 को उनका जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। जब दीपिका महज एक साल की थीं, तब उनका परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था, तब से वे वहीं रह रही हैं। दीपिका पहले मॉडल थीं और फिर एक्ट्रेस बनीं। उन्होंने 2007 डायरेक्टर फराह की शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) स्टारर 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो सुपरहिट रही थी। इसके 6 साल बाद 2013 में दीपिका ने शाहरुख़ के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की वह ब्लॉकबस्टर रही और 2014 में वे उनके साथ 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी दिखीं, जो सुपरहिट रही। अब 9 साल बाद वे शाहरुख़ के साथ 'पठान'(Pathaan) कर रही हैं, जो 25 जनवरी को रिलीज होगी। हर बार की तरह इस बार दीपिका शाहरुख़ के लिए लकी रहती हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।  क्योंकि बैक टू बैक 2 फ्लॉप (जब हैरी मेट सेजल और जीरो) और चार साल के गेप के बाद SRK पर्दे पर लौट रहे हैं। वैसे अगर दीपिका का करियर देखें तो 10 ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके लिए दीपिका खुशकिस्मत नहीं रही हैं। कम से कम पहली बार में तो बिल्कुल नहीं। इनमें 5 तो ऐसे हैं, जो दोबारा कभी किसी फिल्म में दीपिका के साथ दिखाई ही नहीं दिए। नीचे स्लाइड्स में इन 10 एक्टर्स पर डालिए एक नजर...

5 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jan 05 2023, 12:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म 'बचना ए हसीनों' थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 36.19 करोड़ रुपए था। बाद में रणबीर के साथ दीपिका की दो अन्य फ़िल्में (ब्रह्मास्त्र का कैमियो छोड़कर) 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' पर्दे पर आईं। 'ये जवानी...' लगभग 188.57 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रही थी, लेकिन 'तमाशा' तकरीबन 67.26 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप हो गई थी।

211

अक्षय कुमार के साथ दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' थी, जो 2009 में पर्दे पर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 29.46 करोड़ रुपए कमाए थे और फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, बाद में वे उनके साथ दो अन्य फिल्मों  'हाउसफुल' और 'देसी बॉयज' में नजर आईं और एक सक्सेसफुल रही। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः लगभग 75.62 करोड़ और लगभग 42.40 करोड़ रुपए कमाए थे। इनमें से भी 'देसी बॉयज' में दीपिका जॉन अब्राहम के अपोजिट थीं, जो एवरेज रही थी।

311

दीपिका पादुकोण ने फरहान अख्तर के साथ इकलौती फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' की, जो 2010 में रिलीज हुई। फ्लॉप साबित हुई इस फिल्म ने लगभग 26.92 करोड़ रुपए कमाए थे। फरहान ने यह फिल्म दीपिका के साथ ऐसे वक्त पर की थी, जिस वक्त वे बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहे थे। बाद में वे किसी फिल्म में दीपिका के साथ दिखाई नहीं दिए।

411

बॉलीवुड में नील नितिन मुकेश का करियर कुछ खास नहीं है। उन्होंने 2010 में दीपिका पादुकोण के साथ इकलौती फिल्म 'लफंगे परिंदे' की, जिसने सिर्फ 21.77 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। बाद में उन्हें कभी दीपिका के साथ फिल्म में नहीं देखा गया।

511

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 2008 में बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' दी थी, जो हिट रही थी। लेकिन फिर वे यहां संघर्ष करते रहे। ऐसे दौर में 2010 में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी पहली और इकलौती फिल्म 'ब्रेक के बाद' आई, जो लगभग 17.64 करोड़ रुपए पर सिमट गई और फ्लॉप हो गई। इमरान फिर कभी दीपिका के साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

611

दीपिका पादुकोण ने अभिषेक बच्चन के साथ पहली फिल्म 'खेलें हम जी जान से' की थी, जो 2010 में रिलीज हुई थी।  फिल्म का इतना बुरा हाल था कि यह महज 5 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। बाद में दीपिका अभिषेक की एक अन्य फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में नजर आईं, लेकिन इसमें वे उनके नहीं, बल्कि शाहरुख़ खान के अपोजिट थीं। यह फिल्म लगभग 203 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रही थी।

711

सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। यह फिल्म थी 'आरक्षण', जो 2011 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40.04 करोड़ रुपए कमाए थे। दीपिका ने इसके बाद तीन अन्य फिल्मों 'लव आज कल', 'कॉकटेल' और 'रेस 2' में उनके साथ काम किया। तीनों ही फ़िल्में सेमी हिट रही थीं। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस क्रमशः लगभग 66.56 करोड़, 71 करोड़ और 100.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

811

दीपिका पादुकोण ने अर्जुन कपूर के साथ पहली और इकलौती फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' की थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी। लगभग 35.91 करोड़ रुपए कमाकर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अर्जुन कपूर दोबारा किसी फिल्म में दीपिका संग नजर नहीं आए।
 

911

महानायक अमिताभ बच्चन के लिए भी दीपिका पादुकोण पहली फिल्म में अनलकी रही थीं।यह फिल्म थी 'आरक्षण', जो 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने लगभग 40.04 करोड़ रुपए कलेक्शन किया था और फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में दोनों को फिल्म 'पीकू' में देखा गया, जो हिट रही। इस फिल्म ने लगभग 79.77 करोड़ रुपए कमाए थे।  दोनों फिल्मों में दीपिका ने बिग बी की बेटी का किरदार निभाया था।

1011

विक्रांत मैसी के साथ दीपिका पादुकोण की पहली और इकलौती फिल्म 'छपाक' थी, जो 2020 में रिलीज हुई। यह फिल्म 34.08 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिर कभी वे किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे।

1111


शाहरुख़ खान के अलावा दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के लिए खुशकिस्मत रही हैं। उनके साथ उनकी पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला : राम लीला' थी, जो 2013 में आई और 116.33 करोड़ रुपए कमाकर हिट रही। बाद में दोनों ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया और ये दोनों ही फ़िल्में सुपरहिट रहीं। इनकी कमाई क्रमशः लगभग 184.2 करोड़ रुपए और 302.15 करोड़ रुपए थी। हालांकि, दोनों की पिछली फिल्म '83' जरूर फ्लॉप हो गई, जिसने लगभग 109 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

और पढ़ें...

'पठान' के बाद रिलीज होंगी 'जवान' और 'डंकी', उसके बाद क्या करेंगे शाहरुख़ खान, खुद किया खुलासा!

बैक टू बैक 4 फ्लॉप देने के बाद अक्षय कुमार ने छोड़ी यह बड़े बजट की फिल्म, जानिए इसकी असली वजह?

पवन सिंह ने किया सेक्सुअल हैरेसमेंट? एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ी, साथ काम करने से किया इनकार

21 साल में इतनी बदल चुकी 'ग़दर : एक प्रेम कथा' की स्टारकास्ट, कुछ तो अब इस दुनिया में ही नहीं

अजय देवगन की बेटी की ऐसी तस्वीरें देखी तो भड़के लोग, बोले- ये तो उर्फी से भी 10 हाथ आगे निकली

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
दीपिका पादुकोण

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Recommended image2
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Recommended image3
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
Recommended image4
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Recommended image5
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved