- Home
- Entertainment
- Bollywood
- फॉर्महाउस पर पराठा खाते दिखे धर्मेन्द्र, बोले, मेरे खेत की मैथी का है, खाएंगे आप?
फॉर्महाउस पर पराठा खाते दिखे धर्मेन्द्र, बोले, मेरे खेत की मैथी का है, खाएंगे आप?
मुंबई। 83 साल के हो चुके धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फार्म हाउस पर वक्त गुजार रहे हैं। आए दिन उनके नए-नए वीडियो सामने आते हैं, जिनमें वो अपने फैन्स से रूबरू होते हैं। हाल ही में धर्मेन्द्र ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फॉर्महाउस में बैठकर मैथी के पराठे खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा- "ये सब कुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा। वो जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो।''
16

वीडियो में धर्मेन्द्र कहते हैं- पराठा खा रहा हूं मैथी वाला। खाएंगे आप? मजेदार है, मेरे खेत की मैथी। बता दें कि धर्मेन्द्र का फॉर्महाउस लोनावला में स्थित है और अब वो अपना ज्यादातर वक्त यहीं बिताते हैं।
26
धर्मेन्द्र का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- ''जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आपसे सीखा है। अच्छा इंसान कैसे बना जाता है और लोगों के दिलों में अपने लिए जगह कैसे बनाई जाती है। लव यू धरम पाजी।''
36
ऐसा है धर्मेन्द्र का फॉर्महाउस : धर्मेन्द्र के फॉर्म हाउस में रॉक गार्डन और फलों के पेड़ हैं। फार्म हाउस पर कई भैसें भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आ चुके हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।
46
आर्गेनिक सब्जियां उगाते हैं धर्मेन्द्र : एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल और सब्जियां उगाते हैं।"
56
6 बच्चों के पिता हैं धर्मेन्द्र : धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। उनकी बहुत कम ही फोटोज अबतक सामने आई हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हैं।
66
दूसरी पत्नी से धर्मेन्द्र की दो बेटियां : जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी तो हेमा केवल छह साल की थीं। बाद में हेमा से उन्होंने 1980 में शादी की। ये इनकी दूसरी शादी थी, हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos