- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Inside PHOTOS: पत्नी जया और बहू ऐश्वर्या संग अमिताभ बच्चन ने ऐसे सेलिब्रेट की दिवाली
Inside PHOTOS: पत्नी जया और बहू ऐश्वर्या संग अमिताभ बच्चन ने ऐसे सेलिब्रेट की दिवाली
मुंबई. बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने दो साल बाद दिवाली सेलिब्रेट की। उन्होंने अपने घर पर दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया था। इस दौरान बॉलीवुड से लेकर खेल खेल जगत और देश के बड़े बिजनेसमैन अंबानी फैमिली ने भी शिरकत की थी।
14

ऐसे में दिवाली की शाम अमिताभ और उनके परिवार के लिए बेहद ही खास थी। इस शाम बिग बी ने पत्नी जया के संग मां लक्ष्मी और गणपति की आरती कर दिवाली सेलिब्रेट की।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
इसके साथ ही बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक संग आरती की। इस दौरान ऐश्वर्या की बेटी अराध्या ने भी मम्मी का हाथ पकड़कर आरती की।
34
दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बच्चन परिवार का ट्रेडिशनल लुक दखने के लिए मिला। ट्रेडिशनल लुक में ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। परिवार की सेलिब्रेशन करते हुए फोटो बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसके उन्होंने कैप्शन में सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
44
बता दें, बच्चन फैमिली में इस बार दो साल बाद दिवाली का सेलिब्रेशन इतनी धूम-धाम से किया गया। साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पिता कृष्ण राज राय को खो दिया था तो वहीं, 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर राजन नंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसलिए इन दोनों साल बच्चन परिवार ने दिवाली का जश्न नहीं मनाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos