MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 950 Cr का दांव SRK-सलमान पर, लेकिन FLOP अक्षय कुमार दोनों पर भारी, ऐसे बिगाड़ेंगे BOX OFFICE का गणित

950 Cr का दांव SRK-सलमान पर, लेकिन FLOP अक्षय कुमार दोनों पर भारी, ऐसे बिगाड़ेंगे BOX OFFICE का गणित

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करने वाले बॉलीवुड को 2023 से काफी उम्मीदें हैं। इस साल शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) तक जैसे दिग्गजों की बिग बजट फिल्में रिलीज होगी। दोनों खान्स की करीब 5 फिल्में सिनेमाघरों में देखने मिलेंगी, जिसका फैन्स लंब समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन दोनों का गणित बिगाड़ने फ्लॉप अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी 6 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने सलमान-शाहरुख पर जहां 950 करोड़ का दांव लगाया है वहीं, अक्षय पर करीब 1200 करोड़ का गेम खेला है। आपको बता दें कि 2022 में जहां सलमान-शाहरुख के लीड रोल वाली कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, वहीं, अक्षय की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई वो सारी की सारी फ्लॉप साबित हुई। आज आपको इस पैकेज में सलमान-शाहरुख के साथ अक्षय कुमार का गणित बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा, यह बताने जा रहे हैं, पढ़ें नीचे...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 02 2023, 11:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

शाहरुख खान इस साल 3 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने आएंगे। 25 जनवरी को शाहरुख खान की पठान रिलीज होगी। 250 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

28

शाहरुख खान की दूसरी फिल्म है जवान, जो 2 जून को रिलीज होने जा रही है। 200 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। साउथ डायरेक्टर एटली की यह पैन इंडिया फिल्म है।
 

38

वहीं, शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है डंकी, जो इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। राजकुमार हिरानी की यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म हैं।

48

बात सलमान खान की करें तो इस साल उनकी दो फिल्में किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 रिलीज होगी। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राणा दग्गुबाती, वेंकटेश लीड रोल में है। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। 

58

वहीं, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इसी साल 10 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में है।  मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए हैं। 

68

अब बात करते हैं अक्षय कुमार की, जिनकी 2022 में 5 फिल्में लगातार फ्लॉप रही। वे बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु और कटपुतली जैसी फिल्मों में नजर आए। यह सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इन फिल्मों से मेकर्स को करीब 550 करोड़ रुपए का घाटा झेलना पड़ा।

78

इस साल यानी 2023 में अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म सेल्फी फरवरी में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में है। 

88

इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म कैप्सूल गिल, ओह माय गॉड! 2, सोरारई पोटरू रीमेक, बड़े मियां छोटे मियां में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही वह एक मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौड़ले सात में भी दिखाई देंगे। इन फिल्मों का कुल बजट करीब 1100 करोड़ रुपए हैं। 

 

ये भी पढ़ें

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली इन 15 फिल्मों में 1 भी आमिर-अक्षय की नहीं, TOP 5 से भी बॉलीवुड गायब

क्या SEXY उर्फी जावेद संग हुई मारपीट, वायरल PHOTOS में देखें चेहरे पर चोट के निशान और आंखों के सूजन

2023 में धमाल मचाएंगी 10 नई जोड़ियां, सलमान-अक्षय करेंगे खुद से आधी उम्र की हीरोइन संग रोमांस 

2023 में गेम पलटने आ रहे 8 धांसू TV सीरियल, अनुपमा-गुम है किसी के प्यार में की TRP को लगेगा झटका

34 साल बाद सलमान खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया करियर के शुरुआत में किसने की गंदी हरकतें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अक्षय कुमार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image2
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image3
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image4
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image5
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved