MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • गदर की 'सकीना' ने शेयर की बेहद बोल्ड फोटो, लोग कमेंट में तारीफ के बजाय दे रहे जी भरके गालियां

गदर की 'सकीना' ने शेयर की बेहद बोल्ड फोटो, लोग कमेंट में तारीफ के बजाय दे रहे जी भरके गालियां

मुंबई। 21 साल पहले सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म 'गदर' (Gadar) में काम कर चुकी एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अमीषा अक्सर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। इस फोटो में अमीषा रंग-बिरंगी बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में अमीषा ने बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहने हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक गॉगल लगा रखा है। अमीषा का ग्लैमरस अवतार देखने के बाद लोग तारीफ के बजाय भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। अमीषा की फोटो पर लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 26 2021, 10:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

एक शख्स ने अमीषा पटेल की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- कोई टैलेंट नहीं, सिर्फ बेशर्मी। वहीं एक और शख्स ने लिखा- काश! डिसलाइक का बटन होता। एक शख्स ने लिखा- पाकिस्तान से सनी देओल आता ही होगा..ठहर जाओ। 

28

बता दें कि अमीषा पटेल की ये फोटो गोवा की है। वो किसी इवेंट के सिलसिले में इन दिनों गोवा में चिल कर रही हैं। अमीषा पटेल आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ सनी देओल थे। 

38

9 जून, 1976 को मुंबई में पैदा हुईं अमीषा पटेल ने करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन के अपोजिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन इसका सारा क्रेडिट ऋतिक रोशन ले गए। हालांकि, इसका फायदा ये हुआ कि अमीषा पटेल को सनी देओल के अपोजिट गदर मिल गई, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

48

अमीषा पटेल ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद वो 1992 में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स (अमेरिकिा) चली गईं। यहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। अमीषा बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थीं।

58

अमीषा पटेल ने फिल्म गदर में सकीना का रोल निभाया था। कहा जाता है कि अमीषा तब बॉलीवुड में नई थीं। इसके साथ ही वो अमेरिका से आई थीं। इस वजह से सकीना के किरदार में फिट होना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था। उन्हें इस रोल के लिए 12 घंटे तक ऑडिशन देना पड़ा था।

68

दरअसल, गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा इस फिल्म के लिए एकदम फ्रेश चेहरा चाहते थे। इसके लिए लगभग 500 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया था। बताया जाता है कि अमीषा पटेल का ऑडिशन 12 घंटे तक चला था। सकीना के किरदार के लिए अनिल शर्मा को अमीषा बेहद पसंद आई थीं। 

78

अमीषा पटेल को कई बार डायरेक्टर के पास जाकर घंटों अपने डायलॉग्स की प्रैक्टिस करनी पड़ती थी। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान अमीषा पटेल इतनी घबरा जाती थीं कि सनी देओल के साथ सीन करने में उनको कई रीटेक देने पड़ते थे। गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बार-बार रीटेक की वजह से कई बार अमीषा खीझने लगती थीं। दरअसल, अमीषा को सेट पर कई घंटों पहले बुलाया जाता था ताकि वो पहले ही अपने सारे डायलॉग्स की प्रैक्टिस कर लें। 

88

अमीषा पटेल ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। इनमें कहो ना प्यार है, गदर, ये जिंदगी का सफर, क्रांति, क्या यही प्यार है, आप मुझे अच्छे लगने लगे, हमराज, ये है जलवा, परवाना, सुनो ससुरजी, वादा, ऐलान, जमीर, मंगल पांडे, तथास्तु, अनकही, आप की खातिर, भूल भुलैया, रेस 2, शॉर्टकट रोमियो और भैयाजी सुपरहिट शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा अच्छी तरह से जानती है कैसे दी जाती है बोल्डनेस में दूसरों को मात, ये PHOTOS हैं गवाह

ये भी पढ़ें- करीना कपूर की स्किन का बदला रंग देख चौंक गए सभी, चेहरे से लेकर हाथ-पांव तक सब दिख रहे ऐसे, PHOTOS

ये भी पढ़ें- Bold Dresses of the Week: ट्रांसपेरेंट गाउन में दिखीं मलाइका तो अधखुली पैंट में नजर आई उर्फी जावेद

ये भी पढ़ें- जिसके लिए इस एक्टर ने पत्नी को दिया था धोखा बाद में उसी ने मारी ठोकर, वापस लौटे तो फैमिली ने भी नहीं अपनाया

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी को नहीं मिला धर्मेंद्र संग रहने का ज्यादा मौका, अभी भी इस घर में रहती है अकेली, जो दिखता है ऐसा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image2
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
Recommended image3
Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Recommended image4
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image5
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved