- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: सारा अली खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, यूजर्स बोले- 'अब ये इस्लाम खतरे में पड़ जाएगा'
PHOTOS: सारा अली खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, यूजर्स बोले- 'अब ये इस्लाम खतरे में पड़ जाएगा'
मुंबई. देश भर में गणेशोत्सव की धूम है। इसके साथ ही टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों के बीच भी इस उस्सव की जबरदस्त धूम है। इन सितारों में सारा अली खान का नाम भी शामिल है। हाल ही में सारा ने एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है इसमें वे गणपति की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।
15

इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'गणपति बप्पा मोरया!! गणेश जी सभी के जीवन में दुखों को दूर कर आपका साल खुशियों और सफलता से भर दें।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सारा के इस फोटो को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर मानों कमेंट्स का कोहराम मच गया हो। तमाम यूजर्स कमेंट्स कर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। कोई उनके धर्म को लेकर सवाल उठा रहा है तो कोई इनकी पूजा की सराहना कर रहा है।
35
एक यूजर ने कमेंट्स करते हुए सारा के धर्म को लेकर सवाल पूछा, 'तुम हिंदू हो या मुस्लिम?' फिर मुस्लिम यूजर ने लिखा, अपने नाम के आगे से अली खान हटाओ, मेरे धर्म को बदनाम कर रही हो। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, 'अब ये इस्लाम खतरे में पड़ जाएगा।'
45
बता दें, सारा अली खान की मां अमृता सिंह सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं और पिता सैफ अली खान मुस्लिम परिवार से संबंध रखते हैं। हालांकि, दोनों का अब तलाक हो चुका है।
55
बहरहाल, सारा ने बॉलीवुड में 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था अब वे वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' और कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आज कल 2' में नजर जल्द नजर आएंगी। आखिरी बार उन्हें रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म 'सिंबा' में देखा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos