- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सोनाली से आयुष्मान की पत्नी तक, ये पांच सितारे कैंसर का इलाज कराने के बाद सेलिब्रेट कर रहे पहली दिवाली
सोनाली से आयुष्मान की पत्नी तक, ये पांच सितारे कैंसर का इलाज कराने के बाद सेलिब्रेट कर रहे पहली दिवाली
मुंबई. पूरे देश में जहां दिवाली सेलिब्रेशन की धूम देखने के लिए मिल रही है। वहीं, बॉलीवुड में भी कई दिनों से जबरदस्त सेलिब्रेशन किया जा रहा है। किसी ना किसी स्टार के घर दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टार्स का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला। इस बार का त्योहार सिनेमा जगत के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि ऋषि कपूर, सोनाली ब्रेंद्रे जैसे सितारे कैंसर का इलाज कराकर इस साल लौटें हैं और उनकी इलाज के बाद ये पहली दिवाली है, जब वो सेलिब्रेशन शामिल हो पाए हैं। इस मौके पर उन पांच सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो कैंसर के इलाज के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।
15

सोनाली बेंद्रे को साल 2018 की जुलाई में कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था। इसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए किया था कि उन्हें मेटास्टैटिक कैंसर है। इसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयार्क चली गईं। इलाज कराकर एक्ट्रेस इस साल लौंटी हैं और अब परिवार के साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को साल 2018 में प्री-इन्वेसिव ब्रेस्ट कैंसर होने की बात का पता चला था, उन्होंने ने भी बिना हिचकिचाए इस बात की जानकारी इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके बताई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें जीरो स्टेज डिटेक्ट हुआ है और वह मैस्टेक्टमी यानी ब्रेस्ट निकालने की प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं। बताया गया कि ताहिरा के राइट ब्रेस्ट में कैंसर के सेल्स पाए गए थे, जो बहुत तेजी से मल्टीप्लाई हो रहे थे जिस वजह से उन्हें ब्रेस्ट की सर्जरी करवानी पड़ी। अब वो इलाज कराकर लौंट आईं और ठीक हैं। इलाज कराने के बाद उनकी भी ये पहली दिवाली है।
35
इरफान खान ने पिछले साल 2018 में मार्च में कैंसर की बीमारी का खुलासा किया था। एक्टर ने बताया था कि उन्हें हाई-ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर हुआ था। यह एक असाधारण बीमारी है, जिसके कम मामले सामने आते हैं और जिसके बारे में अपेक्षाकृत कम जानकारी है और इसलिए इसके ट्रीटमेंट में संदेह की संभावना भी ज्यादा होती है। बीमारी का पता चलते ही एक्टर ने लंदन में जाकर इलाज करवाया और एक साल बाद 2019 में मार्च में भारत वापस लौटे। भारत लौटने के बाद वो आते ही काम में बिजी हो गए। ऐसे में इलाज कराने के बाद इरफान खान पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।
45
ऋषि कपूर को पिछले साल सितंबर, 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था लेकिन उन्होंने इस बात को मीडिया से छुपाने की कोशिश की थी। एक्टर ने बिना किसी बात का खुलासा किए फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे अपना ट्रीटमेंट कराने अमेरीका जा रहे हैं। लेकिन, मीडिया के खंगालने के बाद इस बात का पता उनके भाई रणधीर कपूर से चला की ऋषि को कैंसर हैं। हालांकि, अब ठीक हैं और इलाज कराकर वापस लौट चुके हैं। ऐसे में इलाज कराने के बाद उनकी ये पहली दिवाली है।
55
सोनाली के बाद पिछले साल 2018 अक्टूबर में नफीसा अली को कैंसर की खबरों ने भी सभी को चौंका दिया था। नफीसा अली को ओवेरियन कैंसर था, जो कि थर्ड स्टेज पर था। लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और बीमारी से डट कर लड़ती रहीं। इस तरह के कैंसर में ओवरी यानी बच्चेदानी के अंदर या बाहर के लेयर्स में कैंसर के हानिकारक सेल्स बनने लगते हैं। हालांकि, अब वो पहले से ठीक हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos