अनिल कपूर के बेटी दामाद ने किया लिपलॉक फिर एक दूसरे को विश किया न्यू ईयर
मुंबई. देशभर में जहां नए साल के सेलिब्रेशन की धूम देखने के लिए मिल रही है। वहीं, बॉलीवुड में भी नए साल के सेलिब्रेशन की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में नए साल के सेलिब्रेशन के लिए सेलेब्स छुट्टियों पर निकल गए थे। अब उनके सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। अब हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
15

इसमें वो पति आनंद अहूजा के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इसमें वो उनके साथ लिपलॉक कर न्यू ईयर विश करती दिखाई दे रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
वीडियो को शेयर करने के साथ ही सोनम ने पुराने साल को यादकर पति के लिए कैप्शन भी लिखा है, 'पिछले दशक काफी अच्छे रहे थे। मैंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इस दौरान एक ऐसे शख्स से मुलाकात हुई, जो एक शानदार व्यक्तित्व वाले हैं और अब मेरे लाइफ लॉन्ग दोस्त बन चुके हैं।'
35
इसके साथ ही एक्ट्रेस पति के लिए लिखती हैं, 'मेरी मुलाकात मेरी जान से प्यारे आनंद अहूजा से हुई और फिर हमने शादी कर ली। इसके बाद साथ में एक घर बनाया। लेकिन, इस दशक ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। जिंदगी में कई रास्ते हैं। मेरी फैमिली और दोस्तों का धन्यवाद।'
45
बता दें, सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने 2018 में शादी की थी। इसके बाद दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिली। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते हैं।
55
वहीं, अगर बात की जाए सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। फिलहाल इन दिनों उन्होंने किसी भी नए प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos