MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • HBD Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन के करियर की 80 सुपरहिट फिल्में, दमदार एक्टिंग के दीवाने हो गए दर्शक

HBD Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन के करियर की 80 सुपरहिट फिल्में, दमदार एक्टिंग के दीवाने हो गए दर्शक

एंटरटेनमेंट डेस्क । अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। आज यानि 11 अक्टूबर को उनका जन्मदिन है। उनके 80 वें जन्मदिन पर  हम आपको उनकी 80सुपरहिट फिल्मों के बारे में जानकारी  देंगे। बिग बी ने पहली बार 1970 के दशक की शुरुआत में जंजीर, दीवार और शोले जैसी फिल्मों के लिए जरिए पॉप्युलैरिटी हासिल की, और बॉलीवुड में उनकी ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर के लिए उन्हें भारत का "एंग्री यंग मैन" की उपाधि दी गई। उन्हें बॉलीवुड के शहंशाह, स्टार ऑफ द मिलेनियम या बिग बी के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा के साथ-साथ विश्व सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली एक्टर में से एक माना जाता है। देखें उनकी 80 डिफरेंट किरदारों वाली फिल्मों की डिटेल...

14 Min read
Author : Rupesh Sahu
Published : Oct 11 2022, 09:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
125

अमिताभ बच्चन का शफ्फाक किरदार रहा है। लेकिन बात की शुरूआत उनकी बेहद चर्चित  फिल्म ब्लैक से करते हैं। इसमें उन्होंने एक ऐसे शिक्षक की भूमिका निभाई थी जो वा महिला जो देख, सुन या बोल नहीं सकती है, उसे ट्रेंड करते हैं। उसकी  अंधेरी दुनिया में प्रकाश की एक किरण लाते हैं। ये साल 2005 में दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
225

अमिताभ बच्चन को 53वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए उनका दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए उनका चौथा फिल्मफेयर पुरस्कार और उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दूसरा फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला था।
, ब्लैक के डायरेक्टर : संजय लीला भंसाली | सितारे: अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, शेरनाज़ पटेल, आयशा कपूर

 

 

325

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों और पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने सोलह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उन्हें फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं।  

425

2. दीवार (1975)
दीवार में अमिताभ बच्चन का किरदार एक अलग शेड्स का था। वे  अंडरवर्ल्ड का एक प्रमुख व्यक्तिदिखाए गए हैं। जबकि उसका छोटा भाई रवि एक शिक्षित, ईमानदार पुलिसकर्मी है। यह विभाजन उनके रिश्ते में समस्याएं पैदा करता है।दीवार को छह अन्य फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के अलावा, 1975 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार मिला। यह बॉक्स ऑफिस पर एक "सुपरहिट" भी थी, जो 1975 की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म के रूप में रैंकिंग में थी। 

3. डॉन (1978)
पुलिस एक वांटेड डॉन का पीछा करती है, इस दौरान वह मर जाता है। वल डीएसपी डी सिल्वा इस मौत के बारे में जानते हैं, वहीं जब इस डॉन की शक्ल वाले विजय से मिलतेहैं तो पूरी गैंग को पकड़ने के लिए वो विजय को डॉन के रुप में पेश करते हैं।

4. अग्निपथ (1990)
 अग्निपथ मूवी भी दुश्मनों से बदला लेने के लिए एक युवा लड़के को गैंगस्टर बनने की ओर ले जाती है, हालांकि इस मुकाम पर पहुंचने पर उसके दुश्मनों की तादाद भी बढ़ जाती है। फिल्म, 1990 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली होने के बावजूद, यह फिल्म अपना बजट का खर्च नहीं निकाल पाई थी। 
निर्देशक: मुकुल आनंद | सितारे: अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, माधवी, नीलम कोठारी
 

525

5. पा (2009)
एक पिता अपने बेटे को एक दुर्लभ बीमारी से निपटने में मदद करने की कोशिश करता है ।अमिताभ बच्चन को उनके प्रदर्शन के लिए 57 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और उनका पांचवां फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और विद्या बालन को उनका पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला।
निर्देशक: आर. बाल्की | सितारे: अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, परेश रावल

6. पिंक (2016)

जब तीन युवतियों को एक अपराध में फंसाया जाता है, तो एक वरिष्ठ वकील उनका केस लड़ता है।  इसमें अमिताभ बच्चन ने अपनी अदाकारी से जान डाल दी थी। 
निर्देशक: अनिरुद्ध रॉय चौधरी | सितारे: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग

7. सरकार (2005)
सुभाष नागरे शहर में पेरेलल सरकार चलाते हैं, जहां उनका एक पंथ है। जब उनके दुश्मन उसकी हत्या की साज़िश रचते हैं, तो उसका पुत्र मोर्चा संभाल लेता है और उनके विरुद्ध खड़ा हो जाता है।
निर्देशक: राम गोपाल वर्मा | सितारे: अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, के के मेनन, सुप्रिया पाठक
 

625

8. शोले (1975)
जय- वीरू की जोड़ी ठाकुर के बुलावे पर गब्बर सिंह का खात्मा करने पहुंचते हैं। जय के किरदार में अमिताभ बच्चन ने ऐसा किरादर निभाया कि वो अमर हो गया। 
निर्देशक: रमेश सिप्पी | सितारे: संजीव कुमार, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान

9. जंजीर (1973)
अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे अहम फिल्म जिसने उन्हें एंग्री यंगमैन की इमेजदी, एक सख्त और ईमानदार पुलिस अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना एक बड़े क्रिमिनल से भिड़ जाता है। जो उससे अनजान है, जो उसके माता-पिता का हत्यारा है।
निर्देशक: प्रकाश मेहरा | सितारे: अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, प्राण, ओम प्रकाश

 

725

10. अमर, अकबर और एंथोनी (1977)
तीन भाई किसी कारणवश  अलग हो गए, कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है कि वे बड़े होकर पिर आपस मे मिल जाते हैं।  एक हिंदू, दूसरा मुस्लिम और आखिरी (और सबसे यादगार) ईसाई। इस मूवी में ज़बरदस्त ड्रामा है।  
निर्देशक: मनमोहन देसाई | सितारे: विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, शबाना आज़मी

11. आनंद (1971)
एक लाइलाज बीमार व्यक्ति की कहानी, जो  मरने से पहले जीवन को पूरी तरह से जीना चाहता है, जैसा कि उसके सबसे अच्छे दोस्त ने बताया। इसमें अमिताभ ने राजेश खन्ना के डॉक्टर का किरदार अदा किया था। 
निर्देशक: हृषिकेश मुखर्जी | सितारे: राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, सुमिता सान्याल, रमेश देव

825

12. खाकी (2004)
अमिताभ बच्चन के नेतृत्व में पुलिस बल की एक टीम एक कथित आतंकवादी को चंदनगढ़ से मुंबई ले जाती है। हालांकि उनकी यात्रा में कई रुकावटें आती हैं। हालांकि वे इस मिशन को तमाम मुश्किलें के बीच पूरा करता हैं। 
निर्देशक: राजकुमार संतोषी | सितारे: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन

13. शराबी (1984)
एक बिजनेसमैन अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अपने इकलौते बेटे के बदले बिजनेस को प्राथमिकता देता है। इससे प्रबावित बेटा अमिताभ बच्चन होकर एक विद्रोही शराबी बनता है।
निर्देशक: प्रकाश मेहरा | सितारे: अमिताभ बच्चन, रंजीत बेदी, भारत भूषण, सी.एस. दुबे

925
14. कभी कभी, (1976)
कभी. कभी दो जनरेशन की प्रेम कहानी को दर्शाती है। कैसे घटनाक्रम बदलता है, जिसमें पुराने प्रेमी फिर एक दूसरे सामंने आ जाते हैं। 
निर्देशक, यश चोपड़ा, द्य सितारे- अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, राखी गुलज़ार, वहीदा रहमान

15. बागबान, (2003)
एक बुजुर्ग दंपत्ति,  अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी चाहते हैं कि उनके बच्चे बुढ़ापे में उनकी देखभाल करें। लेकिन उनके बच्चे उन्हें एक बोझ के रूप में देखते हैं और उनके साथ व्यवहार करते हैं। इसके बाद उनके पिता अपने मान सम्मान को हासिल करने के लिए संघर्ष करते हैं। 
निर्देशक- रवि चोपड़ा, सितारे- अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, महिमा चौधरी

16. सत्ते पे सत्ता, (1982) 
सात भाइयों में सबसे बड़ा, अमिताभ बच्चन पूरे परिवार को एक साथ जोड़े हुए हैं। वे एक सुंदर नर्स से शादी करते हैं। जो आकर सभी भाइयों को सुधारती है। 
निर्देशक, राज एन सिप्पी, सितारे- अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रंजीता कौर, अमजद खान

1025

18. सिलसिला (1981)
सिलसिला एक प्रेम कहानी ( अमिताभ बच्चन- रेखा) है, ये लव स्टोरी दोनों की रियल लाइफ से इंस्पायर है। हालांकि रिलीज़ के समय ये मूवी फ्लॉप हो गई थी। 
निर्देशक: यश चोपड़ा | सितारे: अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन, शशि कपूर

19. मोहब्बतें (2000)

दो अपनी धुन के पक्के  किरदारों की कहानी किस तरह एक दूसरे के खिलाफ खड़ी हो जाती है। वहीं इस बीच  3 युवा जोड़े सबनियम कायदोंको भूलकर एक दूसरे में को जाना चाहते हैं। ये फिल्म अमिताभ  को द्वारा स्थापित करने वाली फिल्म थी। उन्होंने खुद जाकर यश चोपड़ा से काम मांगा था। 
निर्देशक: आदित्य चोपड़ा | सितारे: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज

20. त्रिशूल (1978)
एक शहर का दौरा करने वाला एक इंजीनियर, एक स्थानीय लड़की के साथ रिलेशनशप में बंध जाता है। इस दौरान ये लड़की एक बच्चे को जन्म देती है। बेटा विजय बड़ा होकर अपनी परित्यक्त मां का बदला लेता है। 
निर्देशक: यश चोपड़ा | सितारे: अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी
 

1125

21. झुंड (2022)
एक  रिटायर स्पोर्टस टीचर विजय बरसे के जीवन पर आधारित, जिन्होंने स्लम सॉकर नामक एक गैर सरकारी आर्गेनाइजेशल की स्थापना की। उन्होंने स्ट्रीट किड्स को सॉकर खिलाड़ियों में बदलकर और पूरी टीम बनाकर उन्हें ड्रग्स और अपराध से दूर रखकर उनका पुनर्वास ( rehabilitate) करने में कामयाबी हासिल की।
निर्देशक: नागराज मंजुले | सितारे: अमिताभ बच्चन, अंकुश गेदम, बाबू क्षत्रिय, जेरिको रॉबर्ट

22. चुपके चुपके (1975)
एक नवविवाहित पति अपनी पत्नी और दोस्तों के सपोर्ट से घरवालों के साथ बेहद सीक्रेट फनी मज़ाक करते हैं। ये बेहद मनोरंजक फिल्म थी। 
निर्देशक: हृषिकेश मुखर्जी | सितारे: धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन

23. आंखें (2002)
एक मनमौजी व्यक्ति जो एक बैंक मैनेजर है, जिसे एक दिन बताया जाता है कि उसकी सेवाओं की जरुरत नहीं है। इसके बाद, वह बैंक को लूटकर बदला लेने का फैसला करता है। वह अपने लिए यह जोखिम भरा काम करने के लिए तीन व्लाइंड लोगों को ट्रेंड करता है। 
निर्देशक: विपुल अमृतलाल शाह, सितारे: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन, अर्जुन रामपाल

1225

25. मुकद्दर का सिकंदर (1978)
जब एक बेघर और अनाथ युवक को एक रईस के घर में काम मिलता है, तो उसे उसकी बेटी से प्यार हो जाता है। लेकिन इसके बाद चीजें काफी बदलने लगती हैं।
निर्देशक: प्रकाश मेहरा | सितारे: अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी गुलज़ार, रेखा

26. बदला (2019)
एक युवा बिजनेसमेन अपने मृत प्रेमी की लाश के साथ खुद को एक होटल के कमरे में बंद पाता है। वह अपना बचाव करने के लिए एक सीनियरट वकील को हायर करता है। वास्तव में उस कमरे में क्या हुआ यह पता लगाने के लिए दोनों मिलकर काम करते हैं।
निर्देशक: सुजॉय घोष | सितारे: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह, एंटोनियो अकील


 

1325

27. Te3n (2016)
एक दादा, एक पुजारी और एक पुलिस अधिकारी एक अपहृत बच्चे के मामले की जांच करते हैं।
निर्देशक: रिभु दासगुप्ता | सितारे: अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विद्या बालन, मुकेश छाबड़ा

28. नमक हलाल (1982)
 दादा और पोते ( ओमप्रकाश - अमिताभ बच्चन) की दिलचस्प कहानी इसमें अर्जुन सिंह एक नई नौकरी और जीवन की तलाश में शहर चला जाता है। शहर में उसकी मुलाकात भैरों से होती है, जो उसे फाइव स्टार होटल में एक सिंगर के रूप में नौकरी खोजने में मदद करता है।
निर्देशक: प्रकाश मेहरा | सितारे: वहीदा रहमान, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, स्मिता पाटिल

29. शान (1980)
दो भाई अंतरराष्ट्रीय माफिया सरगना के पीछे जाते हैं जिन्होंने अपने सिपाही भाई की हत्या कर दी थी। बाद में वे एक अन्य व्यक्ति के संपर्क में आते  हैं जो गैंगस्टर से बदला लेना चाहता है।
निर्देशक: रमेश सिप्पी | सितारे: सुनील दत्त, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा

1425

30. नसीब (1981)
लॉटरी का टिकट चार दोस्तों की जिंदगी बदल देता है।
निर्देशक: मनमोहन देसाई | सितारे: अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी

31. विरुद्ध... परिवार पहले आता है (2005)
 विद्याधर पटवर्धन और उनकी पत्नी अपने इकलौते बेटे अमर की मृत्यु के बाद मानवीय मूल्यों और समाज में अपने विश्वास की तलाश करने के लिए मजबूर हैं। इस प्रोसेस में वे अपने जीवन के सबसे कठिन संघर्ष से गुजरते हैं।
निर्देशक: महेश मांजरेकर | सितारे: अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर, जॉन अब्राहम, संजय दत्त

32. 102 नॉट आउट (2018)

102 नॉट आउट 2018 की एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 102 वर्षीय एक व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो सबसे बुजुर्ग-आदमी-जीवित रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता है। बॉलीवुड के एक और दिग्गज ऋषि कपूर ने अपने दुखी और क्रोधी 75 वर्षीय बेटे की भूमिका निभाई है।
निर्देशक: उमेश शुक्ला | सितारे: अमिताभ बच्चन, विजय राज, ऋषि कपूर, अशोक पाठक
 

1525

33. लावारिस (1981)
 एक अनाथ बच्चे की कहानी जिसे दुनिया में अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया गया और एक अनाथ के रूप में रहने के लिए मजबूर किया गया, अनजाने में उसके biological father ही उसके पास लौटते हैं।
निर्देशक: प्रकाश मेहरा | सितारे: अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, राखी गुलज़ार, अमजद खान

34. याराना (1981)
  दोस्त किशन (अमिताभ बच्चन) की मदद करते हुए बिशन अपना सब कुछ खो देता है। इसके बाद किशन इसका मोल चुकाता है।
निर्देशक: राकेश कुमार | सितारे: अमिताभ बच्चन, नीतू सिंह, तनुजा समर्थ, अरुणा ईरानी

35. शहंशाह (1988)
विजय, जो दिन में एक भ्रष्ट अधिकारी है, शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए रात में शहंशाह बन जाता है।
निर्देशक: टीनू आनंद | सितारे: अमिताभ बच्चन, मीनाक्षी शेषाद्रि, रोहिणी हट्टंगडी, अरुणा ईरानी

1625

36. हम (1991)
एक स्थानीय युवक एक क्रूर गैंगस्टर के खिलाफ खड़ा हो जाता है, लेकिन उसे अपने छोटे भाइयों के लिए एक नया जीवन शुरू करना पड़ता है। पंद्रह साल बाद, उसका अतीत उसके सामने आ जाता है। 
निर्देशक: मुकुल आनंद | सितारे: अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर

37. मैं आजाद हूं (1989)
एक अखबार का रिपोर्टर भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ लड़ने वाले एक व्यक्ति के रूप में एक आम आदमी का को पोषित करता है और उसके नाम पर काल्पनिक कहानियां छापता है ... 
निर्देशक: टीनू आनंद | सितारे: अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, बी.एम. शाह, अन्नू कपूर

38. वज़ीर (आई) (2016)
एक त्रस्त सिपाही और एक विकलांग ग्रैंडमास्टर को एक व्यापक साजिश के हिस्से के रूप में भाग्य के एक अजीबोगरीब मोड़ द्वारा एक साथ आ जाते हैं। 
निर्देशक: बिजॉय नांबियार | सितारे: अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी, जॉन अब्राहम

39. देव (2004)
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर देव प्रताप सिंह, एक कर्तव्यनिष्ठ, स्वधर्मी अधिकारी है, जो विशेष आयुक्त तेजिंदर खोसला, प्रमुख के राजनीतिक हितों के बीच संतुलन बनाते हैं। 
निर्देशक: गोविंद निहलानी | सितारे: अमिताभ बच्चन, ओम पुरी, फरदीन खान, करीना कपूर

1725

40. अक्स (2001)
राघवन घाटगे, एक psychotic terrorist, और मनु वर्मा, जो उसे ट्रैक करता है, एक दूसरे को एक साथ गोली मारते हैं, इसका परिणाम यह होता है कि राघवन की आत्मा वर्मा के शरीर में प्रवेश हो जाती है ।
निर्देशक: राकेश ओमप्रकाश मेहरा | सितारे: अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, मनोज बाजपेयी, नंदिता दास

41. द लास्ट लियर (2007)
शेक्सपियर का एक बुजुर्ग एक्टर बार्ड की सबसे चैलेजिंग भूमिकाओं में से एक लेता है। उत्पल दत्त के नाटक "आजकेर शाहजहां" पर आधारित।
निर्देशक: रितुपर्णो घोष | सितारे: अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल, शेफाली शाह


42. कालिया (1981)
एक सिंपल कैरेक्टर जिसे साजिशन जेल हो जाती है, जब वो सज़ा काटकर वापस आता है तो अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बन जाता है।  
निर्देशक: टीनू आनंद | सितारे: अमिताभ बच्चन, आशा पारेख, परवीन बाबी, अमजद खान

43. बॉम्बे टू गोवा (1972)
कॉलेज की छात्रा माला का बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना है, उसके सपने हकीकत में बदलने लगे जब श्री शर्मा और उनके सहायक श्री वर्मा ने उनसे संपर्क करते हैं तो कई तरह की स्थितियां निर्मित होती हैं।  
निर्देशक: महमूद, एस. रामनाथन | सितारे: महमूद, अरुणा ईरानी, ​​अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा

1825

44. हेरा फेरी (1976)
दो दोस्त अजय और विजय एक घटना की वजह से  अलग हो जाते हैं जब वे अपने अतीत की तलाश करते है तो कई  रहस्यों को दोनों अपने तरीके से खोजते हैं।
निर्देशक: प्रकाश मेहरा | सितारे: सायरा बानो, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, सुलक्षणा पंडित

45. मिली (1975)
एक अकेला, उदास आदमी और एक चुलबुली युवती प्यार में पड़ जाती है लेकिन फिर पता चलता है कि उसे कैंसर है।
निर्देशक: हृषिकेश मुखर्जी | सितारे: जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, उषा किरण, अशोक कुमार

46. ​​गुलाबो सीताबो (2020)

दो अलग- अलग फील्ड के  आदमी एक upmanship के खेल में फंस जाते हैं, प्रत्येक दूसरे मेंबर को अपने कबीले की ओर आकर्षित करता है ।  प्रत्येक अपने स्वयं के एजेंडे के साथ आगे आते हैं।
निर्देशक: शूजीत सरकार | सितारे: अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, विजय राज, बृजेंद्र कला


47. Friendship  (1980)
विजय वर्मा (अमिताभ बच्चन) और रवि कपूर (शत्रुघ्न सिन्हा) के दोस्तों की कहानी है, जो वक्त के साथ कई चरणों में बदलती है। 

1925
48. लक्ष्य (2004)
एक लक्ष्यहीन, बेरोजगार, गैर-जिम्मेदार युवक सेना में शामिल हो जाता है और एक युद्ध के मैदान के नायक के रूप में परिपक्व होता है। इसमें उसकी मदद अमिताभ बच्चन का निभाया किरदार करता है। 
निर्देशक: फरहान अख्तर | सितारे: ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी

49. वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम (2005)
ईश्वर चंद्र ठाकुर अपनी प्यारी पत्नी सुमित्रा और बेटे के साथ अच्छा जीवन जी रहे हैं। लेकिन एक बात है जो धीरे-धीरे ईश्वर को परेशान करती है, उनका बेटा नाकारा हो रहा है। उसे सुधारने के लिए कड़े फैसले पिता लेता है।
निर्देशक: विपुल अमृतलाल शाह | सितारे: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जोनास, शेफाली शाह



2025

50. शमिताभ (2015)
बोलने में असमर्थता के साथ एक महत्वाकांक्षी एक्टर अपनी भारी आवाज वाले व्यक्ति के साथ सेना में शामिल हो जाता है। इसके साथ वे फिल्म इंडस्ट्री में तूफान में ले जाते हैं, लेकिन क्या उनका अहंकार रास्ते में आ जाएगा?
निर्देशक: आर. बाल्की | सितारे: अमिताभ बच्चन, धनुष, अक्षरा हासन, अभिनय

51. ज़ंजीर(1973)
अमिताभ बच्चन की ये फिल्म उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुई। इसमें देश के करप्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज़ सुनाई देती है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
अमिताभ बच्चन
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shah Rukh Khan House: 'जन्नत' से 'मन्नत' कैसे बना शाहरुख का ड्रीम हाउस? बेहद दिलचस्प है कहानी
Recommended image2
ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही मिल गई थीं 4 फ़िल्में! आखिर क्यों ठुकराए थे सभी ऑफर?
Recommended image3
Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
Recommended image4
Now Playing
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
Recommended image5
Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved