MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Delhi Bus Safety Rules
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Yogi Adityanath AI Video Row
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
Who is Brishti Mukherjee?
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कोरोना वायरस की दहशत से टालना पड़ा आइफा अवॉर्ड, बाद में होगा नई तारीखों का ऐलान

कोरोना वायरस की दहशत से टालना पड़ा आइफा अवॉर्ड, बाद में होगा नई तारीखों का ऐलान

मुंबई। दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में फैल चुके कोरोना वायरस की वजह से इसी महीने के आखिर में मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स 2020 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को आइफा के आयोजकों ने दी। उनके मुताबिक, नई तारीखों की घोषणा कुछ दिनों बाद की जाएगी। बता दें कि पिछले महीने ही सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज ने भोपाल के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ आइफा अवॉर्ड्स सेरेमनी का उद्घाटन किया था।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 07 2020, 01:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
दरअसल, ‘COVID-19 वायरस को लेकर देशभर में आम लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए आइफा मैनेजमेंट और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मध्यप्रदेश सरकार से चर्चा के बाद आइफा अवॉर्ड्स 2020 को स्थगित करने का फैसला किया है। यह अवॉर्ड शो मार्च 2020 के अंत में होना निर्धारित था।’’
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
आयोजकों के मुताबिक, ‘‘मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में होने वाले इस अवॉर्ड्स के लिए नई तारीखों और योजना का ऐलान जल्द से जल्द किया जाएगा। हम पूरी ईमानदारी के साथ लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी लोग हालात की संवेदनशीलता को समझ रहे होंगे।’’
37
21वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड (आइफा) का आयोजन इंदौर में 27 से 29 मार्च के बीच होना था। बुधवार को मुंबई में हुए इवेंट में नॉमिनेशन, होस्ट और परफॉर्मर्स की लिस्ट भी घोषित की गई थी। इसके मुताबिक, सलमान खान, रितेश देशमुख, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर मिलकर इवेंट को होस्ट करने वाले थे, जबकि शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और कैटरीना कैफ यहां परफॉर्म करने वाले थे।
47
शो में कुल 11 कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए जाने थे। आइफा अवॉर्ड्स का आगाज 21 मार्च को भोपाल में म्यूजिकल नाइट के साथ होना था, जिसमें कई बॉलीवुड सिंगर्स परफॉर्म करने वाले थे।
57
खबरों की मानें तो आइफा के टलने से हो रही तैयारियों पर पूरी तरह से रोक लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल और इंदौर में लगभग सभी बड़े होटल्स बुक हो गए थे। करीब 5 हजार रूम बुक हैं। बॉलीवुड के ही अकेले 5 हजार लोग आने वाले थे।
67
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 29 से बढ़कर 31 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति थाईलैंड और मलेशिया की यात्रा कर चुका है। यह शख्स दिल्ली में उत्तम नगर का रहने वाला है।
77
आइफा इवेंट में करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था। बता दें कि पहला आईफा अवॉर्ड्स 2000 में लंदन में आयोजित किया गया था। भारत के बाहर आईफा आखिरी बार 2018 में बैंकॉक में आयोजित हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार की नई फिल्म होगी एकदम अलग, कहानी से शूटिंग तक सब हुआ खुलासा
Recommended image2
Hanuman Ansh: बॉलीवुड के लिए केस स्टडी बनी हनुमान अंश, बजट से 25 गुना ज्यादा कमाई कर सबको चौंकाया
Recommended image3
‘हनुमान अंश’ में किसने किया नीम करोली बाबा का रोल? फिल्म मिलने की कहानी कर देगी हैरान!
Recommended image4
Hanuman Ansh ने चौथे सोमवार बना डाला कमाई का बड़ा रिकॉर्ड, 2 को छोड़ बॉलीवुड की हर फिल्म को पछाड़ा
Recommended image5
Mirzapur The Movie पहले दिन कितना कमाएगी? 2026 की टॉप 10 ओपनर्स में इन 4 को छोड़ सकती है पीछे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved