- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आशिक का रोल करते-करते रियल लाइफ में करीना कपूर से प्यार करने लगा था जितेंद्र का बेटा
आशिक का रोल करते-करते रियल लाइफ में करीना कपूर से प्यार करने लगा था जितेंद्र का बेटा
मुंबई. जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने 2001 में आई फिल्म मुझे कुछ कहना है से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में थी। यहीं वो वक्त था जब करीना ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। तुषार ने अपनी डेब्यू फिल्म को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा- '19 साल हो गए, उस दिन ने कई लोगों के लिए सब कुछ बदल दिया! आप सभी को, मैं इतना ही कह सकता हूं कि उतार-चढ़ाव भरे सफर में मेरा साथ देने के लिए आप सबका धन्यवाद! इस फिल्म से जुड़ी पूरी टीम के लिए और भी आभार!' आज की बात करें तो तुषार अपने बेटे के साथ वक्त बिता रहे हैं। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब है, जिसके वे प्रोड्यूसर हैं।

बता दें कि 'मुझे कुछ कहना है' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म से तुषार ने डेब्यू किया था, वहीं करीना की यह दूसरी फिल्म थी। फिल्म में तुषार और करीना के अलावा अमरीश पुरी, रिंकी खन्ना, दलीप ताहिल और आलोक नाथ जैसे कलाकारों ने काम किया था। इसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था जबकि वाशु भगनानी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था।
तुषार ने करीना के साथ कुछ और फिल्मों में भी काम किया था। स्क्रीन पर आशिक का किरदार निभाते-निभाते तुषार रियल लाइफ में भी करीना से प्यार करने लगे थे। इतना ही नहीं वे उनसे शादी भी करना चाहते थे।
हालांकि, तुषार की लव स्टोरी ज्यादा आगे नहीं जा पाई। इसकी वजह से थी जब करीना, तुषार के साथ फिल्म जीना सिर्फ तेरे लिए की शूटिंग कर रही थी उस वक्त ऋतिक रोशन के साथ उनके अफेयर्स की खबरें सुर्खियों में थी।
एक साथ दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद करीना ने तो अपना करियर संभाल लिया लेकिन तुषार का करियर शुरू होने से पहले ही डूब गया। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन साथी के तौर पर करीना से जैसी लड़की चाहूंगा।
हालांकि, 43 साल के हो चुके तुषार ने अभी तक शादी नहीं की। लेकिन सरोगेसी से वे एक बेटे लक्ष्य के पिता जरूर बने हैं। वहीं, करीना ने सैफ अली खान से शादी की और कपल का एक बेटा है तैमूर अली खान।
फिल्मों में डेब्यू के वक्त करीना बेहद दुबली-पतली थी और चेहरे से बेहद मासूम लगती थी। आज करीना को देखे तो वे बेहद ग्लैमरस है और अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।