MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • आफताब का साढू भाई है ये एक्टर, 70 की उम्र में जिस लड़की से की चौथी शादी वो बेटी से भी 5 साल छोटी

आफताब का साढू भाई है ये एक्टर, 70 की उम्र में जिस लड़की से की चौथी शादी वो बेटी से भी 5 साल छोटी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) 75 साल के हो गए हैं। 16 जनवरी, 1946 को लाहौर (पाकिस्तान) में जन्मे कबीर बेदी रिश्ते में एक्टर आफताब शिवदासानी के साढू भाई लगते हैं। दरअसल, कबीर बेदी की चौथी पत्नी यानी परवीन दोसांज (Parveen Dosanjh) और आफताब (Aaftab Shivdasani) की बीवी निन दोसांज सगी बहनें हैं। परवीन बड़ी हैं, जबकि निन छोटी हैं। कबीर बेदी ने 2016 में अपने 70वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले खुद से 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से शादी कर ली थी। ये कबीर बेदी की चौथी शादी है।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 15 2021, 07:45 PM IST| Updated : Jan 16 2021, 12:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

परवीन दोसांज अभी 45 साल की हैं, जो कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी (50) से भी 5 साल छोटी हैं। ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दोसांज शादी से पहले कबीर बेदी के साथ करीब 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं।

210

कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से 1969 में हुई थी। प्रोतिमा-कबीर के दो बच्चे हैं बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ। दोनों करीब 5 साल तक साथ रहे और इसके बाद 1974 में इनका तलाक हो गया। इसी बीच बेटे सिद्धार्थ की खुदकुशी से कबीर और प्रोतिमा दोनों को बड़ा झटका लगा। हालांकि कुछ वक्त बाद प्रोतिमा की भी एक हादसे में मौत हो गई।

310

प्रोतिमा से रिश्ते बिगड़ने के बाद कबीर बेदी का अफेयर परवीन बाबी से रहा। कबीर के साथ परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर किया, लेकिन कबीर के काम में मशगूल होने के बाद परवीन बाबी को ये लगने लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए कुछ समय बाद परवीन बाबी ने भी कबीर बेदी से अपने रास्ते अलग कर लिए।

410

परवीन बॉबी से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश फैशन डिज़ाइनर सुसैन हम्फ्रेस से दूसरी शादी की। सुसैन और कबीर का एक बेटा भी है, जिसका नाम एडम बेदी है। एडम इंटरनेशनल मॉडल है। कुछ समय बाद कबीर बेदी और सुसैन हम्फ्रेस भी अलग हो गए।

510

इसके बाद कबीर बेदी ने तीसरी शादी 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। करीब 13 साल बाद 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी की।

610

कबीर बेदी की परवीन से पहली मुलाकात लंदन में एक प्ले के दौरान हुई थी। बात करीब 15 साल पहले 2005 की है। कबीर यह प्ले सेंट्रल लंदन के शेफ्ट्सबरी थिएटर में कर रहे थे। परवीन फ्रेंड्स के साथ इसे देखने पहुंची थीं। बाद में सभी ने कबीर से मुलाकात की और बातों-बातों में परवीन कबीर बेदी की ओर अट्रैक्ट हो गईं।

710

परवीन दोसांज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पैदा जरूर इंग्लैंड में हुई हैं, लेकिन पंजाबी सिख फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वे गुरमुखी काफी अच्छे से पढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि कबीर उन्हें प्यार से 'पंजाबी शेरनी' कहकर बुलाते हैं।
 

810

कबीर और परवीन की शादी 15 जनवरी, 2016 को हुई थी। हालांकि, दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में थे। उन्हें महसूस हुआ कि वक्त तेजी से बीत रहा है। लिहाजा, सतर्कता बरतते हुए उन्होंने एग्स फ्रीज करवाए थे, ताकि मां बनने में किसी तरह की दिक्कत न आए। 

910

कबीर की बेटी पूजा बेदी के अपनी सौतेली मां परवीन दोसांज से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। एक बार तो पूजा ने परवीन के लिए 'डायन' शब्द का इस्तेमाल किया था। कबीर और परवीन की शादी के बाद पूजा ने ट्वीट किया था- हर सुखद कहानी में एक डायन या सौतेली मां होती है, मेरी में आ गई। 

1010

साढ़ू भाई आफताब शिवदासानी और उनकी पत्नी निन दोसांज के साथ कबीर बेदी और परवीन।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved