MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 75 साल के Kabir Bedi ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, बताया एक हीरोइन के कारण झेलनी पड़ी थी जिल्लत

75 साल के Kabir Bedi ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, बताया एक हीरोइन के कारण झेलनी पड़ी थी जिल्लत

मुंबई. 75 साल के कबीर बेदी (Kabir Bedi) की गिनती बेहतरीन स्टार्स में की जाती है। वे सिर्फ अपनी प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में कबीर ने सलमान खान (Salman Khan) की मौजूदगी में अपनी बायोग्राफी स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर (Stories I Must Tell The Emotional Life Of An Actor ) लॉन्च की। इस बायोग्राफी में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी कुछ लिखा है। इस बुक को उन्होंने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान लिखा था। किताब में उन्होंने पत्नी प्रोतिमा बेदी के साथ ओपन मैरिज और परवीन बाबी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात कही। किताब लॉन्च करने दौरान उन्होंने कहा- मुझे हमेशा लगता है कि बॉलीवुड ने कभी भी मुझे ऐसी भूमिकाएं नहीं दीं, जिनमें मैं माहिर हूं। मैं अभी भी कुछ बेहतरीन काम कर सकता हूं। किताब में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि लोगों ने उन्हें परवीन बाबी (Parveen Babi) की वजह से विलेन समझ लिया था।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 12 2021, 04:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

कबीर बेदी ने किताब में बताया- लोग समझते हैं कि उनका ओपन मैरिज में होना अच्छी बात थी, लेकिन इसने पत्नी प्रोतिमा के साथ उनके रिश्ते को खत्म कर दिया था। ओपन मैरिज का अइडिया शुरू में अच्छा लगा, लेकिन इससे बहुत बेचैनी होने लगी थी क्योंकि हमारी नजदीकियां बिल्कुल खत्म हो गई थीं। जिस प्यार की मुझे जरूरत थी वह हमारे बीच बिल्कुल नहीं था और मैं खुद को अकेला महसूस करता था। और इस खालीपन को परवीन बाबी के साथ भर दिया।

28

कबीर बेदी ने परवीन के साथ डैनी के बारे में भी लिखा। उन्होंने लिखा- उस वक्त तक मैं परवीन को केवल डैनी की गर्लफ्रेंड के रूप में जानता था। कुछ ही समय में डैनी बॉलीवुड के सफल विलेन्स में से एक बन गए और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं, परवीन भी सफल हो रही थीं। दोनों 4 साल साथ रहे। परवीन बिना किसी डर के डैनी के साथ रहती थीं।

38

परवीन के बारे में उन्होंने लिखा- भले ही लोग जीन्स पहनने और सिगरेट पीने वाली परवीन बाबी को बहुत मॉडर्न समझते हों, मगर वे इसके एकदम उलट थी। वो बहुत कंजर्वेटिव थीं।  परवीन सेक्स में वफादारी चाहती थीं। यही तो था जो मुझे उस वक्त चाहिए था और इसी वजह से मुझे उससे प्यार हो गया था।

48

कबीर बेदी ने पत्नी प्रोतिमा के साथ अपने रिश्ते पर लिखा- जब उस दिन प्रोतिमा घर पहुंची तो मैंने उन्हें बताया कि मैं रात में परवीन के पास जा रहा हूं। मेरी बात सुनकर प्रोतिमा ने कहा मैं अभी आई हूं कम से कम रात तो साथ रहो। मगर मैंने मना कर दिया और कहा कि अब मैं हर रात परवीन के साथ ही रहना चाहता हूं। इसके बाद प्रोतिमा रोने लगीं और मुझसे वहां से जाने को कहा। इस तरह हमारी ओपन मैरिज खत्म हो गई।

58

परवीन की मानसिक हालत को लेकर भी कबीर ने खुलासा किया। उन्होंने लिखा- परवीन के पूर्वज मुगल बादशाह हुमायूं के यहां नौकरी करते थे। बचपन में परवीन को मुगल स्मारकों के पास रूहें दिखाई देती थीं। वह बचपन में ही फैमिली से अलग हो गई थीं और उनमें असुरक्षा की भावना जिंदगीभर रही। उनकी खूबसूरती, सफलता और पहचान को इस डर खत्म कर दिया। 

68

उन्होंने आगे लिखा- महेश भट्ट ने कहा था कि परवीन की मां ने उन्हें बताया था कि उनके पिता भी मानसिक रोग के शिकार थे। भट्ट का मानना था कि परवीन का यह रोग खानदानी है। 

78

मुझे भट्ट ने यह भी बताया था कि बचपन में जब परवीन अहमदाबाद के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ती थीं तब हिंदू-मुसलिम दंगों के दौरान उनकी मैट्रन ने मुस्लिम लड़कियों को अपनी वैन में गद्दों के नीचे छुपा लिया था, परवीन भी उनमें से एक थीं। तब वो टीनएज थीं और तभी उन्हें पहली बार अटैक पड़ा था।

88

कबीर बेदी ने बताया - पहली बार स्टारडस्ट मैगजीन में परवीन के मानसिक रोग के बारे में लिखा गया। इसमें उनकी बीमारी के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया था कि मैंने उन्हें छोड़ दिया। लेकिन सच्चाई यह है कि परवीन ने मुझे छोड़ दिया था। इतना ही नहीं जब मैं उनकी मदद करना चाहता था तो उन्होंने मना कर दिया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ghooskhor Pandat पर घमासान! टीजर हटाते हुए मेकर्स ने दिखाए तेवर, दिया अल्टीमेटम
Recommended image2
Akshay Kumar की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में बड़ा उलटफेर! गोविंदा OUT-जानें कौन है नया चेहरा?
Recommended image3
Mardaani 3 Day 7 Collection: बजट निकालने से कोसों दूर रानी मुखर्जी की फिल्म, कमा पाई बस इतने CR
Recommended image4
Naseeruddin Shah ने उस आर्टिकल में क्या लिखा, जिस पर मचा हुआ है कोहराम!
Recommended image5
Naseeruddin Shah से रिपोर्टर ने ऐसा क्या पूछा कि भड़क गए, माइक हटाते हुए लगाया बड़ा आरोप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved