MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सबसे ज्यादा प्रॉफिट में रहीं ये 10 फ़िल्में, 7 साउथ की, लेकिन 1150 करोड़ कमाने वाली 'RRR' लिस्ट में नही

सबसे ज्यादा प्रॉफिट में रहीं ये 10 फ़िल्में, 7 साउथ की, लेकिन 1150 करोड़ कमाने वाली 'RRR' लिस्ट में नही

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कई इंडियन फ़िल्में रिलीज हुईं और इनमें से ज्यादातर धराशायी हुईं। लेकिन कुछ फ़िल्में ऐसी भी आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर छप्पर  फाड़ कमाई कर गईं और सैकड़ों प्रतिशत का प्रॉफिट दिया। खास बात यह है कि इस मामले में साउथ इंडियन सिनेमना ने जबर्दस्त रिटर्न दिया है। साउथ की एक फिल्म तो ऐसी है, जिसने लागत के मुकाबले  2418 % से भी ज्यादा का प्रॉफिट देकर सबको को हैरान कर दिया। नीचे स्लाइड्स में जानिए साल की टॉप 10 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों के बारे में...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 17 2022, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सबसे ज्यादा प्रॉफिट जिस फिल्म ने कमाया, वह है 'कांतारा'। कन्नड़ सिनेमा की इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया और वही इसमें लीड रोल में थे। लगभग 16 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 403 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था। फिल्म की लागत निकाल दी जाए तो इसका प्रॉफिट लगभग 387 करोड़ रुपए हुआ, जो कि लगभग 2418 फीसदी होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने वर्ल्डवाइड लगभग 341 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि इसकी लागत लगभग 20 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस हिसाब से अनुपम खेर स्टारर  इस फिल्म का प्रॉफिट लगभग 321 करोड़ रुपए हुआ, जो कि बजट के मुकाबले लगभग 1605 प्रतिशत हुआ।

310

यश स्टारर कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1250 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि इस फिल्म की लागत लगभग 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस हिसाब से प्रशांत नील निर्देशित इस कन्नड़ फिल्म का प्रॉफिट तकरीबन 1150 करोड़ रुपए या प्रतिशत में कहें तो 1150 फीसदी रहा।
 

410

तेलुगु फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 103 करोड़ रुपए यानी लगभग 686 फीसदी का प्रॉफिट का प्रॉफिट दिया।चंदू मोंदेंति के निर्देशन वाली और निखिल सिद्धार्थ स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 118 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

510

कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों से एक है। रक्षित शेट्टी स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था और वर्ल्डवाइड इसने तकरीबन 108 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। यानी किरणराज के. निर्देशित यह फिल्म लगभग 93 करोड़ रुपए, मतलब 620 फीसदी के प्रॉफिट में रही थी।

610

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' ने लगभग 222 करोड़ रुपए का प्रॉफिट उठाया। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 50 करोड़ रुपए में हुआ, जबकि वर्ल्डवाइड इसने ग्रॉस लगभग 272 करोड़ रुपए कमाए थे। बजट के हिसाब से इसका प्रॉफिट लगभग 444 फीसदी रहा।

710

मिल फिल्म 'डॉन' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 356 प्रतिशत का प्रॉफिट दिया। सिबी चक्रवर्ती के निर्देशन वाली और शिवकार्तिकेयन स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 114 करोड़ रुपए कमाए । यानी कि फिल्म का प्रॉफिट लगभग 89 करोड़ रुपए था।

810

कमल हासन स्टारर तमिल फिल्म 'विक्रम' प्रॉफिट के मामले में काफी आगे रही। फिल्म का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि वर्ल्डवाइड इसने तकरीबन 446 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। फिल्म लगभग 326 करोड़ रुपए यानी लगभग 271 फीसदी के प्रॉफिट में रही थी।

910

कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' ने वर्ल्डवाइड लगभग 266 करोड़ रुपए कमाए थे। अनीस बज्मी के निर्देशन वाली इस फिल्म की लागत लगभग 80 करोड़ रुपए थी। अगर इसे निकाल दिया जाए तो फिल्म का प्रॉफिट लगभग 186 करोड़ रुपए या प्रतिशत में कहें तो 232 प्रतिशत से ज्यादा हुआ।

1010

तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' ने वर्ल्डवाइड लगभग 96 करोड़ रुपए कमाए थे। हनु राघवापुड़ी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 30 करोड़ रुपए में हुआ था। दुलकर सलमान स्टारर यह फिल्म 66 करोड़ रुपए के प्रॉफिट में रही थी। यह लागत के मुकाबले 220 फीसदी है।

और पढ़ें...

'तारक मेहता...' के अय्यर का कबूलनामा, बोले- पचाना मुश्किल कि मैं इतनी खूबसूरत लड़की का पति बना हूं

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से होगी प्रिया सूद की छुट्टी, जानिए आखिर क्यों दिशा परमार छोड़ेंगी शो?

Govinda Naam Mera Review: मजेदार है विक्की कौशल की फिल्म, जानिए दर्शकों ने देखने के बाद क्या कहा?

'शाहरुख़ खान माफ़ी मांगने की बजाय अकड़ दिखा रहे', 'बेशरम रंग' पर भड़का विश्व हिंदू परिषद

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raksha Bandhan 2026: बचपन में ऐसे दिखते थे 7 बॉलीवुड भाई-बहन, करीना-करिश्मा से आर्यन-सुहाना तक, देखें अनसीन फोटोज
Recommended image2
Toxic मेकर्स ने भेजे लीगल नोटिस? नेगेटिव ऑनलाइन कंटेंट पर कोर्ट की सख्ती, जानिए पूरा मामला
Recommended image3
Toxic Box Office Collection Day 2: ‘टॉक्सिक’ की कमाई में 64% गिरावट, दूसरे दिन सिर्फ 36.40 करोड़
Recommended image4
बॉलीवुड की 11 भाई-बहन जोड़ियां, शाहरुख-ऐश्वर्या से आलिया-वेदांग तक, जो आज भी आइकॉनिक
Recommended image5
न कोई बड़ा स्टार, न प्रमोशन, तीसरे हफ्ते में दौड़ पड़ी 150 मिनट की यह फिल्म, कमाई ने किया हैरान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved