MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बॉलीवुड में कई दशकों से रहा इन खानदानों का दबदबा, कपूर से खान तक शामिल हैं ये 12 परिवार

बॉलीवुड में कई दशकों से रहा इन खानदानों का दबदबा, कपूर से खान तक शामिल हैं ये 12 परिवार

मुंबई। 'बरसात', 'श्री 420', 'बॉबी', 'राम तेरी गंगा मैली' सहित बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) की आज (14 दिसंबर) 96वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1924 में आज ही के दिन पेशावर के किस्साख्वानी बाजार में पैदा हुए राज कपूर का असली नाम सृष्टिनाथ कपूर था। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' (1931) में काम किया था। चूंकि राज कपूर के पिता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे इसलिए उन्हें भी फिल्मों में आने के लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। राज कपूर ने 1935 में मात्र 11 साल की उम्र में फिल्म 'इंकलाब' में काम था। बाद में राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर समेत कई एक्ट्रेसेस को सिल्वर स्क्रीन पर लॉन्च किया। तब से कपूर खानदान का दबदबा फिल्म इंडस्ट्री में आज भी है।  वैसे, इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता कि बॉलीवुड में कुछ 'खानदानों' का दबदबा हमेशा रहा है। इनमें कपूर खानदान से लेकर कई परिवार शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही खानदानों के बारे में।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 14 2020, 01:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

कपूर खानदान की शुरुआत तो वैसे राजकपूर के पिता स्वर्गीय पृथ्वीराज कपूर से मानी जाती है। उन्हीं के नाम पर पृथ्वी थिएटर बना था। हालांकि बाद में उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर ने इसे आगे बढ़ाया। अब करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के कलाकार हैं। 

212

अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर 1972 में आई फिल्म शहजादा से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया।

312

सलीम खान ने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर 1960 में फिल्म 'बरात' से की थी। उन्होंने करीब 14 फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया और इसके बाद स्क्रिप्ट राइटिंग करने लगे।

412

धर्मेन्द्र को बॉलीवुड में 6 दशक हो चुके हैं। हालांकि अब वो फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके बच्चे एक्टिव हैं। धर्मेन्द्र ने करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी।

512

काजोल की नानी शोभना ने करियर की शुरुआत 40 के दशक में की थी। उन्होंने बाद में डायरेक्टर कुमारसेन समर्थ से शादी कर ली। उनके बाद उनकी दोनों बेटियां नूतन और तनुजा भी फिल्मों में आ गईं।

612

राजेश खन्ना के करियर की शुरुआत भी 60 के दशक में हुई थी। उनकी पहली फिल्म 'आखिरी खत' थी, जो 1966 में आई थी। हालांकि उन्हें पहचान 1969 में आई मूवी 'आराधना' से मिली थी।

712

जितेन्द्र ने करियर की शुरुआत 60 के दशक में की थी। उनकी पहली फिल्म 'नवरंग' थी लेकिन बतौर एक्टर उन्हें पहचान 1964 में आई 'गीत गाया पत्थरों ने' से मिली।

812

आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने बतौर प्रोड्यूसर 1971 में फिल्म कारवां से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में बनाईं। तीन फिल्मों में उन्होंने बतौर एक्टर काम किया है।

912

फिल्म इंडस्ट्री में रोशन खानदान की शुरुआत राकेश रोशन के पिता रोशन लाल नागरथ से मानी जाती है। वो म्यूजिक कम्पोजर थे। उन्होंने 50 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बावरे नैन, मल्हार, अनहोनी, चांदनी चौक, बरसात की रात, दिल ही तो है, चित्रलेखा और बहू बेगम जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया है।

1012

शर्मिला टैगोर ने भी करियर की शुरुआत 60 के दशक में बंगाली फिल्मों से की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1964 में आई 'कश्मीर की कली' थी।

1112

डेविड धवन ने बतौर डायरेक्टर करियर की शुरुआत 1989 में आई फिल्म 'ताकतवर' से की। उनकी आखिरी फिल्म 'कुली नंबर 1' है, जिसे उन्होंने बेटे वरुण धवन और सारा अली खान के साथ बनाया है।

1212

यश चोपड़ा और उनके भाई बीआर चोपड़ा ने कई यादगार फिल्मों का निर्माण किया। इनमें धूल के फूल, दाग, सिलसिला, चांदनी, लम्हे, डर, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और वीर-जारा प्रमुख हैं। वहीं बीआर चोपड़ा ने मशहूर सीरियल महाभारत भी बनाया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved