- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Holi में अमिताभ के घर हुई हरकत से इतना घबरा गए करण जौहर कि रंगों से कर ली तौबा, ये सेलेब्स भी डरते हैं
Holi में अमिताभ के घर हुई हरकत से इतना घबरा गए करण जौहर कि रंगों से कर ली तौबा, ये सेलेब्स भी डरते हैं
मुंबई। रंगों का त्योहार होली (Holi) इस बार कोरोना के चलते फीका ही है। बॉलीवुड सेलेब्स के घरों में हर साल होली का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता था, लेकिन इस बार कहीं भी कोई होली पार्टी या हुड़दंग नहीं हो रही है। कुछ लोग जहां कोरोना के चलते सावधानी बरत रहे हैं, वहीं कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो होली के रंगों से ही डर जाते हैं और इन पार्टियों से दूर ही रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं करण जौहर। करण जौहर के साथ बचपन में अमिताभ बच्चन के घर होली में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसके बाद वो होली के नाम से ही घबराते हैं। वैसे, करण जौहर के अलावा और भी कई सेलेब्रिटी हैं, जो होली नहीं खेलते।

करण जौहर :
2018 में रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में करण जौहर ने बताया था कि वो होली से क्यों डरते हैं? उन्होंने कहा था- जब मैं 10 साल का था तो अमिताभ सर के घर होली खेलने जाता था। हालांकि मैंने वहां बता दिया था कि मैं होली और रंगों से डरता हूं। जब यह बात अभिषेक को पता चली तो वे बाहर आए और मुझे उठाकर रंग भरे पानी के पूल में फेंक दिया। इस वाकये के बाद मैं इतना डर गया था कि होली के लिए मेरा प्यार ही खत्म हो गया। तब से अब तक मैंने कभी होली नहीं खेली।
करीना कपूर :
करीना कपूर खान के दादा राज कपूर आरके स्टूडियो में होली की पार्टी रखते थे। होली पार्टी का ट्रेंड भी राज कपूर से ही शुरू हुआ था। स्टूडियो में सेलेब्स और परिवार वालों की भीड़ इकट्टा होती थी लेकिन उनके गुजरने के बाद कपूर फैमिली ने होली पार्टी करना छोड़ दिया है। करीना का कहना है कि होली के रंग भी दादा जी के साथ जा चुके हैं। राज कपूर के गुजरने के बाद कपूर खानदान के मेंबर्स अब होली नहीं खेलते।
रणवीर सिंह :
पद्मावत और गोलियों की रासलीला-रामलीला में होली खेलते नजर आए रणवीर सिंह असल जिंदगी में होली से बेहद डरते हैं। 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कहा था कि उन्हें होली के बाद सबसे ज्यादा चिंता सफाई की रहती है, जिसके चलते वो होली नहीं खेलते।
कृति सेनन :
कृति सेनन होली के रंगों से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस अपने होमटाउन दिल्ली में होली खेला करती थीं लेकिन मुंबई आकर उन्होंने इस त्योहार से तौबा कर ली है। उनका कहना है कि उन्हें स्किन की देखभाल करनी पड़ती है, जिसके चलते वो होली ही नहीं खेलतीं।
जॉन अब्राहम :
2016 में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने बताया था, मैं होली नहीं मनाता। लोग होली का मिसयूज कर इसे बेकार कर देते हैं। इसलिए मैं ऐसे सेलिब्रेशन का सम्मान नहीं करता। जॉन ने इसे नेचर की बर्बादी से जोड़ते हुए कहा था- आप पेड़ काटते हो। इससे प्रकृति नष्ट हो रही है। धर्म के नाम पर आप हर चीज बर्बाद करते जा रहे हैं। इसलिए मैं होली नहीं खेलता।
तापसी पन्नू :
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बताया कि उनके माता-पिता होली नहीं खेलते हैं। घर पर होली ना खेलने के चलते एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स के साथ होटल में ही रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।