MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • PHOTOS: करीना कपूर ने बहन करिश्मा और दोस्त अमृता अरोड़ा संग की पार्टी, पत्नी गौरी के साथ पहुंचे शाहरुख खान

PHOTOS: करीना कपूर ने बहन करिश्मा और दोस्त अमृता अरोड़ा संग की पार्टी, पत्नी गौरी के साथ पहुंचे शाहरुख खान

मुंबई। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) अक्सर अपनी बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) और गर्ल गैंग (Girl Gang) के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बहन करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर व अन्य लोगों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पार्टी के दौरान की ग्रुप फोटो शेयर की है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 09 2021, 01:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इस फोटो को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा- रविवार की एक परफेक्ट शाम। #loveandlaughter।’ बता दें कि इसी फोटो को मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और अमृता अरोड़ा ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 

28

अमृता अरोड़ा ने इस पार्टी की एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसमें वो करीना कपूर, नताशा पूनावाला और करिश्मा कपूर के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। बता दें कि गर्लगैंग अक्सर पार्टी करते नजर आता है। इसमें मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर जरूर होती हैं। 
 

38

इससे पहले करीना कपूर पिछले महीने जुलाई के आखिर में भी अमृता अरोड़ा, अनीसा मल्होत्रा (करीना के कजिन अरमान जैन की वाइफ) और सायरा कपूर के साथ डिनर पार्टी करती दिखी थीं। इस पार्टी में इनके अलावा महीप कपूर, मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। 
 

48

29 जून को भी करीना कपूर गर्लगैंग (करिश्मा, मलाइका और अमृता अरोड़ा) के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं थीं। इस दौरान चारों ने मनीष के साथ फोटो खिंचाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्लगैंग यहां लंच के लिए पहुंची थी। 

58

बता दें कि इससे पहले ये गर्लगैंग तब साथ में दिखा था, जब करीना कपूर ने फरवरी, 2021 में अपने बांद्रा स्थित घर पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मल्लिका भट्ट शामिल हुई थीं। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। 

68

25 जून को करिश्मा कपूर के बर्थडे पर भी गर्लगैंग साथ नजर आया था। इस दौरान करिश्मा ने अपने दोस्तों के साथ आधी रात को बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनकी खास दोस्त अमृता अरोड़ा सेलिब्रेशन से जुड़ी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। 

78

करीना कपूर के साथ पार्टी करतीं मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा। बता दें कि करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इससे पहले करीना कपूर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं।

88

करीना कपूर ने हाल ही में गर्लगैंग (मलाइका, अमृता और करिश्मा) के साथ अपने घर पर एक पार्टी की थी। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें हाल ही में मलाइका (Malaika Arora) और करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में मलाइका अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना के साथ ग्लैमरस अंदाज में पोज देती दिखी थीं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved