- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना को इस नाम से बुलाते हैं तैमूर, बेटे की एक बात से टूट जाता है मां का दिल : PHOTOS
करीना को इस नाम से बुलाते हैं तैमूर, बेटे की एक बात से टूट जाता है मां का दिल : PHOTOS
मुंबई। करीना कपूर के बेटे तैमूर इस वक्त बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। आए दिन तैमूर को लेकर मीडिया में नए-नए फोटोज और वीडियोज सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने तैमूर को लेकर कई खुलासे किए। करीना ने कहा कि जैसे-जैसे तैमूर बड़ा हो रहा है वो न सिर्फ बोलता है बल्कि सवाल भी पूछता है। करीना ने आगे कहा- मैं जब भी घर से बाहर निकलती हूं तो तैमूर मुझसे कहता है 'अम्मा मत जाओ।' तैमूर कि ये बात सुन करीना का दिल टूट जाता है।
15

सैफ को अब्बा कहकर बुलाते हैं तैमूर : करीना ने बताया कि तैमूर मुझे अम्मा और सैफ को 'अब्बा' कहकर बुलाता है। कई बार वो बाहर जाते वक्त तैमूर को बॉय बोलना भूल जाती हैं तो वो नाराज भी होता है।
25
तैमूर को पसंद नहीं मम्मी करीना को मेकअप में देखना : कुछ दिनों पहले सैफ ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बेटे तैमूर और पत्नी करीना कपूर को लेकर कुछ सीक्रेट बातें शेयर की थीं। सैफ ने बताया था कि तैमूर अभी छोटा है, फिर भी वो अपनी मां को मेकअप में देखना पसंद नहीं करता है।
35
काम पर जाने को तैयार नहीं होते सैफ : करीना ने कुछ दिनों पहले एक चैट शो में बताया था- 'सैफ बेटे को लेकर इतने जुनूनी हैं कि काम पर बेहद मुश्किल से जाने को तैयार होते हैं। सैफ दीवाने हो गए हैं। मुझे उन्हें धक्के मारकर बाहर भेजना पड़ता है। मैं कहती हूं कि शूट के लिए जाना है तो वो कहने लगते हैं शूट कैंसिल है। मैं तैमूर को छोड़कर नहीं जाऊंगा'।
45
तैमूर को लेकर चिंता करती हैं दादी शर्मिला : पोते तैमूर को मिलती पॉपुलैरिटी की वजह से दादी शर्मिला टैगोर थोड़ी परेशान रहती हैं। एक इंटरव्यू में शर्मिला ने कहा था, "मैं तैमूर के बारे में थोड़ी चिंतित रहती हूं। हमारे परिवार के सभी लोग मीडिया अटेंशन में रहे हैं, लेकिन तैमूर अभी इन सबके लिए बहुत छोटा है। अभी उसको कुछ पता नहीं चलता कि क्या हो रहा है। जब तैमूर बड़ा होगा और उसे ये अटेंशन नहीं मिलेगी तो शायद उस पर कोई प्रभाव पड़े। इन सबको लेकर हम थोड़ा परेशान रहते हैं।''
55
पापा सैफ के साथ मस्ती के मूड में तैमूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos