- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना कपूर ने तैमूर के साथ दिखाई छोटे बेटे जेह की झलक, किसी ने पूछा नाम का मतलब तो कोई बोला-किस पर गया है?
करीना कपूर ने तैमूर के साथ दिखाई छोटे बेटे जेह की झलक, किसी ने पूछा नाम का मतलब तो कोई बोला-किस पर गया है?
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इसी साल 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। तभी से लोग उनके छोटे बेटे की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। करीना ने वैसे तो कई बार जेह (Jeh) को दिखाया, लेकिन उनका चेहरा पहली बार सामने आया है। दरअसल, करीना ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ है। इस किताब में करीना ने अपने दोनों बेटों की झलक भी दिखाई है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह को अपनी दुनिया बताया है।

करीना कपूर ने इस किताब का क्रेडिट अपनी जिंदगी के तीन सबसे सुंदर पुरुषों को दिया है। करीना ने लिखा- मेरी जिंदगी के सबसे हैंडसम आदमियों के लिए, मेरी ताकत, मेरी दुनिया- सैफू, तैमूर और जेह।
करीना कपूर के छोटे बेटे की फोटो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स बोला- ये तो बिल्कुल तैमूर की तरह है। एक और शख्स ने कहा- ये तो तैमूर से भी ज्यादा क्यूट है। एक शख्स ने तो जेह नाम का मतलब ही पूछ लिया। वहीं एक और यूजर ने पूछा- ये किस पर गया है?
करीना कपूर ने अपनी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ की अनाउंसमेंट बेटे तैमूर के चौथे बर्थडे पर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर किताब का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बताया था कि उनकी ये किताब 2021 में लॉन्च होगी।
करीना कपूर ने कुछ दिनों पहले अपने तीसरे बच्चे की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने अपनी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ को ही तीसरा बच्चा बताया था। इसी किताब में करीना ने अपने लाडले तैमूर और छोटे बेटे जेह की तस्वीर शामिल की है।
इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। एक फोटो में तैमूर मम्मी करीना की गोद में बैठे हुए हैं और उनके हाथ में एक किताब है। वही, दूसरी तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे जेह के माथे को चूमती नजर आ रही हैं।
कुछ दिनों पहले करीना ने छोटे बेटे, तैमूर और सैफ की फोटो शेयर की थी, लेकिन उसमें न्यू बॉर्न बेबी का चेहरा नहीं दिखा था। करीना और सैफ ने छोटे बेटे के जन्म से पहले ही डिसाइड कर लिया था कि वे उसे मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखेंगे। वे नहीं चाहते कि तैमूर जिस तरह लाइमलाइट में रहे वैसे छोटा बेटा भी रहे।
हाल ही में करीना कपूर ने तैमूर के संडे डिनर की झलक दिखाई थी। दरअसल, करीना ने 4 जुलाई अपनी इंस्टा स्टोरी पर तैमूर अली खान के फेवरेट संडे डिनर का मेन्यू शेयर किया था। इस फोटो में देखा जा सकता है कि प्लेट में पास्ता के साथ बींस और शिमला मिर्च रखी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- टिम को इसे ग्रीन रखना पसंद है। करीना की इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि तैमूर को हरी सब्जियां बहुत पसंद हैं।
बता दें कि सालभर पहले सैफ ने एक इंटरव्यू में करीना पर यह आरोप लगाया था कि वे तैमूर को बिगाड़ रही है। इंटरव्यू में सैफ ने बेटे तैमूर के व्यवहार को लेकर काफी सारी बातें की थी। सैफ ने बताया था कि तैमूर को करीना बिगाड़ रही हैं और इसका असर घर में देखने को मिलता है।
सैफ के मुताबिक, तैमूर घर में खूब अकड़ दिखाता है। मन का न होने पर गुस्सा हो जाता है और गलत बातें भी बोलता है, जो नहीं बोलनी चाहिए। स्कूल न जाने की इच्छा जाहिर करता है और जबरदस्ती करो तो गुस्सा हो जाता है।
सैफ ने तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा था कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है। उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।